Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बादाम छिलके के साथ खाएं या बिना छिलके के? यहां जानिए इसे खाने का सही तरीका और फायदे

    Updated: Sun, 18 May 2025 09:43 AM (IST)

    बादाम सेहत के लिए कितना फायदेमंद (Almond Benefits) होता है इसका अंदाजा तो आपको होगा ही। रोजाना बादाम खाने से सेहत को एक नहीं कई फायदे मिल सकते हैं। ले ...और पढ़ें

    बादाम को कैसे खाएं? छिलके के साथ या बिना छिलके के? (Picture Courtesy: Freepik)
    बादाम को कैसे खाएं? छिलके के साथ या बिना छिलके के? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बादाम में कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं
    2. इन्हें रोजाना खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं
    3. बादाम को पानी में भिगोकर खाना फायदेमंद होता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रातभर पानी में भिगोए बादाम (Almond) खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से दिमाग तेज होता है, प्रोटीन मिलता है, इम्युनिटी बूस्ट होती है और स्किन बेहतर होने जैसे कई फायदे (Almond Benefits) मिलते हैं। हालांकि, एक सवाल कई लोगों के मन में आता है कि भिगोए हुए बादाम के छिलके उतारकर खाना चाहिए या छिलके के साथ (Almond With Peel or Without) खाना ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब नहीं जानते, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़िए।

    बादाम को छिलके के साथ खाएं या बिना छिलके के? (Right Way to Eat Almond)

    बादाम के छिलके में फाइटिक एसिड और टैनिन होता है, जो पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में बाधा डालता है। इसे आसान भाषा में इस तरह समझिए कि बादाम को छिलके के साथ खाने से आपकी बॉडी को उसके सभी पोषक तत्व आसानी से नहीं मिल पाते हैं। इसलिए बादाम को रातभर पानी में भिगोएं और सुबह उसके छिलके उतारकर खाएं। इससे आपको बादाम का पूरा फायदा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: रात को सोने से पहले नाभि में लगा लें 2-3 बूंद बादाम का तेल, शरीर में दिखने लगेंगे 6 कमाल के बदलाव!

    अब आप बादाम खाने का सही तरीका जान चुके हैं, तो चलिए एक बार इसके फायदे भी जान लेते हैं।

    बादाम खाने के फायदे (Benefits of Almond)

    • कोलेस्ट्रॉल कम करता है- बादाम शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क कम होता है।
    • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- बादाम में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो शरीर की इंफ्लेमेशन यानी सूजन कम करने में मदद करते हैं। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन की वजह से कई बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए बादाम खाने से सूजन को रोकने में मदद मिल सकती है।
    • बीपी कंट्रोल करता है- बादाम में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए बादाम खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है।
    • मजबूत हड्डियां- बादाम में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी है। इसलिए रोजाना बादाम खाने से हड्डियों के कमजोर होने से बचाव होता है।
    • तेज याददाश्त- बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व, दिमाग को तेज बनाते हैं, जिससे मेमोरी बढ़ाने में मदद मिलती है।
    • वजन कंट्रोल- बादाम में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखता है। हालांकि, इसमें कैलोरी भी ज्यादा होती है। इसलिए अगर इसे सीमित मात्रा में नहीं खाया जाए, तो वजन बढ़ सकता है। लेकिन अगर पोर्शन साइज कंट्रोल करके, तो बादाम वजन कम करने में भी मदद कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: शहद में भिगोकर एक महीने तक रोज खाएं ये 2 ड्राई फ्रूट, शरीर में भरेगी ताकत; दिमाग भी हो जाएगा तेज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी