यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मूड बेहतर करने के साथ-साथ हार्ट डिजीज से भी बचाती है चॉकलेट, समझें इसे खाने के अन्य फायदे
चॉकलेट को आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि कोको सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Benefits of Chocolates) साबित हो सकता ...और पढ़ें

HighLights
- चॉकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
- ये हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम करते हैं।
- चॉकलेट स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Chocolate: बच्चों से लेकर बूढ़े तक चॉकलेट लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। हालांकि, आमतौर पर चॉकलेट को सेहत के लिए नुकसानदेह मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चॉकलेट कई तरह से लाभदायक भी होती है। जी हां, ये सच है! चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉइड्स, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मार्केट में इनकी कई वैरायटी पाई जाती हैं, जैसे की डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट, व्हाइट चॉकलेट आदि। इनमें डार्क चॉकलेट सबसे टेस्टी और हेल्दी विकल्प है। इसमें 70% कोको पाया जाता है, जो इसे एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर बनाता है। ये हार्ट हेल्थ सहित समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में कि क्यों चॉकलेट सेहत के लिए फायदेमंद है।
चॉकलेट खाने के फायदे
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर- चॉकलेट में फ्लेवोनॉइड्स और पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।
यह भी पढ़ें: चॉकलेट से बनाएं कुछ टेस्टी डिशेज
हार्ट हेल्थ में सुधार- डार्क चॉकलेट का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
मूड को बेहतर बनाता है- चॉकलेट में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन को बढ़ावा देने वाले तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने और खुशी का अनुभव बढ़ाने में मदद करते हैं।
मस्तिष्क के कार्य को बढ़ाता है- इसमें कैफीन और थियोब्रोमाइन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ध्यान केंद्रित करने और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मददगार होते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद- चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं और धूप के यूवी किरणों से सुरक्षा करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है- डार्क चॉकलेट एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और एचडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है- डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स इंसुलिन संवेदनशीलता को सुधारते हैं और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं।
एनर्जी बूस्टर का काम करता है- चॉकलेट में फैट शुगर, और कैफीन होते हैं, जो इंस्टेंट एनर्जी और स्फूर्ति प्रदान कर सकते हैं।
सूजन को कम करता है- चॉकलेट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम कर सकते हैं।ॉ
यह भी पढ़ें: स्किन केयर में इन तरीकों से शामिल करें Chocolate और बनीं रहें 40 की उम्र में भी जवां व खूबसूरत
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।