यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर पीरियड क्रैम्प दूर करने तक, जानें मेथी का पानी पीने के शानदार फायदे
Methi Water Benefits मेथी के छोटे-छोटे दानों में सेहत के बड़े खजाने छिपे हुए हैं। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी है। इस ...और पढ़ें

HighLights
- रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
- मेथी पाचन से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है।
- इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Methi Water Benefits: भारतीय मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। ये मसाले बालों और स्किन की भी देखभाल करते हैं। इन्हीं मासालों में शामिल है मेथी। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। मेथी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायता करती है।
इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। मेथी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन-सी, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। मेथी का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है।
मेथी दाने का पानी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको राहत दिलाता है। रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा मेथी का पानी पीने के और कई फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं, मेथी का पानी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
वजन घटाने में मददगार
जिन लोगों वजन कम करना है, उनके लिए मेथी का पानी काफी मददगार साबित हो सकता है। मोटापा कम करने के लिए आप नियमित रूप से खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं। मेथी फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन को बढ़ावा देता है। इससे आपका पेट भरा महसूस होता है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
खबरें और भी
बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए मेथी के बीज किसी वरदान से कम नहीं है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भिगे हुए मेथी के बीज डाइट में शामिल करें। इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी मदद मिलती है।
ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली मांओं के लिए
ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली मांओं को अपनी सेहत का पूरी तरह ध्यान रखना चाहिए। मेथी का पानी नई मांओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, उनके लिए मेथी दाने दूध उत्पादन में सहायता करती है। जिससे नवजात शिशु को भी फायदा मिलता है और वो स्वस्थ रहते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपके लिए भिगे हुए मेथी वरदान साबित हो सकती है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायक है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान है, तो रोजाना खाली पेट मेथी का पानी जरूर पी सकते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने और सूजन से जुड़ी समस्याओं को रोकने में मदद करती है।
पीरियड क्रैम्प को कम करे
मेथी का पानी मासिक धर्म की ऐंठन से राहत दिलाता है। इन बीजों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो पीरियड में होने वाले अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik