Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tej Patta Benefits: शुगर कंट्रोल करने से लेकर पाचन शक्ति बढ़ाने तक, जानिए तेज पत्ते के हैरान करने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 13 Jun 2023 01:23 PM (GMT+05:30)

    Tej Patta Benefits तेज पत्ता में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों ...और पढ़ें

    Tej Patta Benefits: जानिए तेज पत्ते के हैरान करने वाले फायदे
    Tej Patta Benefits: जानिए तेज पत्ते के हैरान करने वाले फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tej Patta Benefits: भारतीय मसालों में शामिल तेज पत्ते का इस्तेमाल लगभग हर तरह के व्यंजनों में किया जाता है। चाहे कोई बिरयानी हो या फिर कोई पाकवान। इन खानों का स्वाद तेज पत्ते के बिना अधूरा है। इतना ही नहीं, ये व्यंजनों की खुशबू बढ़ाने में भी मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, तेज पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है।

    तेज पत्ते में पाए जाने वाले गुण

    इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, आयरन मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई तरह के इंफेक्शन से बचाने के साथ तनाव को भी कम करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं तेज पत्ते के फायदे।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    डायबिटीज के मरीजों के लिए तेज पत्ते का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके शुगर लेवल को कम कर सकता है और टाइप 2 डायबिटीज निपटने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।

    पाचन में सुधार करता है

    तेज पत्ते शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। यह गुर्दे के स्वास्थ्य में सहायता करता है। इसके अलावा, तेज पत्ते में पाए जाने वाले कार्बनिक यौगिक पेट खराब होने, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम को कम करने में मदद करते हैं। ये पत्ते पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

    खबरें और भी

    फंगल इन्फेक्शन से बचाने में मददगार

    तेज पत्ते में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी किसी भी प्रकार के इंफेक्शन और जलन से बचा सकते हैं।

    तनाव से राहत दिलाता है

    तेज पत्ते में लिनालूल नामक तत्व पाया जाता है। यह तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें पाए जाने वाले अन्य गुण अवसाद की संभावना को भी कम कर सकते हैं।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    इसमें मौजूद रुटिन और कैफिक एसिड दिल के फायदेमंद होते हैं। ये दोनों ही तत्व तेज पत्ते में पाए जाते हैं। ये शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    बालों के लिए गुणकारी

    तेज पत्ते का इस्तेमाल आप बालों की ग्रोथ के लिए कर सकते हैं। यह झड़ते बालों की समस्या से राहत दिलाता है। इन पत्तों में मौजूद गुण डैंड्रफ से भी छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए तेज पत्तों को पानी में डुबोकर थोड़ी देर के लिए रख दें। बाल धोने के बाद इस पानी को अपने स्कैल्प पर लगाएं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik