Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karela Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने तक, जानें करेला खाने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 12:50 PM (IST)

    Karela Benefitsस्वाद में कड़वा होने के कारण करेला हर किसी को पसंद नहीं होता है। लेकिन इस सब्जी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की कई परेशानियो ...और पढ़ें

    Karela Benefits: करेला के इतने सारे फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Karela Benefits: करेला के इतने सारे फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    HighLights

    1. करेले में मौजूद चारैनटिन और पॉलीपेप्टाइड-पी रक्त शर्करा के नियंत्रण में सुधार करते हैं।
    2. आप करेला को वेट लॉस जर्नी में शामिल कर सकते हैं।
    3. करेला कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karela Benefits: कई लोग करेला खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। दरअसल, इसके कड़वे स्वाद के कारण कम ही लोग इस सब्जी को खा पाते हैं। लेकिन करेले खाने के इतने सारे फायदे होते हैं कि आपको जानकर हैरानी होगी। इस सब्जी में विटामिन-सी, जिंक, पोटैशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इतना ही नहीं, यह वजन कम करने में भी कारगर माना जाता है। करेले के और भी कई बड़े फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं, इस सब्जी के शानदार फायदे।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

    करेला का स्वाद तो कड़वा होता है, लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद चारैनटिन और पॉलीपेप्टाइड-पी रक्त शर्करा के नियंत्रण में सुधार करते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वो अपनी डाइट में करेला जरूर शामिल करें।

    वजन घटाने में मददगार

    करेला में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है और इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और इससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है। आप करेला को वेट लॉस जर्नी में जरूर शामिल करें।

    कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद

    करेला कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती है। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो लिवर में कोलेस्ट्रॉल संश्लेषण को रोक सकते हैं। आप स्वस्थ रहने के लिए करेले को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

    खबरें और भी

    पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

    करेले में फाइबर पर्याप्त होता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है, आंत की सेहत को बढ़ावा देता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए करेला रामबाण साबित हो सकता है।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत करे

    करेला में विटामिन-सी पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik