Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coconut Benefits: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल, जानिए आहार में शामिल करने का तरीका

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 10:50 AM (IST)

    Coconut Benefits नारियल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत ही गुणकारी है। आज ...और पढ़ें

    Coconut Benefits:नारियल के ये हैं खास फायदे
    Coconut Benefits:नारियल के ये हैं खास फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Benefits: नारियल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने में कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग सूखा नारियल खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। नारियल पानी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है। यह सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी गुणकारी है। क्या आप नारियल पानी पीने के बाद इसके अंदर की मलाई को खाना पसंद नहीं करते? लेकिन क्या आप जानते हैं, यह मलाई बहुत फायदेमंद होती है। 

    न्यूट्रिशियन नमामी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि डेली मील में नारियल की मलाई को क्यों शामिल करना चाहिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nmami (@nmamiagarwal)

    1.हेल्दी फैट से भरपूर

    नारियल की मलाई में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो वजन घटाने, पाचन समेत मेटाबॉलिज्म के लिए बेहतर माना जाता है।

    2.ब्लड शुगर लेवल को समान्य रखने में मददगार

    नारियल की मलाई में कार्ब की मात्रा कम होती है, इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को समान्य रखने में मदद करते हैं।

    3.पेलीफेनॉल से भरपूर होता है

    नारियल की मलाई में पेलीफेनॉल पाया जाता है, जो शरीर की कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

    4.डाइटिंग के लिए अच्छा विकल्प

    यह लो कार्ब, पेलियो, ग्लूटेन-फ्री और नट-फ्री डाइट लेने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

    5.पोषण से भरपूर

    नारियल की मलाई में उच्च मात्रा में पोषण पाया जाता है। इसमें कम मात्रा में सैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है, आप इसका सेवन कर सकते हैं।

    नारियल को इस तरह करें डेली मील में शामिल

    नारियल का लड्डू बनाएं

    आप अपनी पसंद के अनुसार नारियल का लड्डू या बर्फ बना सकते हैं। चाहें तो ड्राई फ्रूट्स के साथ नारियल को शामिल कर खा सकते हैं।

    नारियल की चटनी

    डाइट में नारियल की चटनी शामिल कर सकते हैं। इसे नारियल के गूद्दे, तिल और कई तरह के मसाले से तैयार किया जाता है।

    शेक में शामिल करें

    आप नारियल के टुकड़े को शेक या स्मूदी में डाल कर इसका सेवन कर सकते हैं।

    Pic credit- freepik