विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ पाचन को दुरुस्त करने तक, धनिया का पानी पीने के हैं जबरदस्त फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 26 Aug 2023 10:58 AM (IST)

Coriander Water Benefits मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं मसालों में ...और पढ़ें

Coriander Water Benefits: बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में बेहद कारगर है धनिया का पानी
Coriander Water Benefits: बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में बेहद कारगर है धनिया का पानी

HighLights

  1. धनिया के बीजों में पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  2. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप धनिया के पानी का सेवन कर सकते हैं।
  3. धनिया का पानी हड्डियों को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coriander Water Benefits: भारतीय किचन में धनिया का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। धनिया सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर घटाने से लेकर डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं।

धनिया के बीजों में पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बचाते हैं। तो आप धनिया का पानी सुबह खाली पेट पी सकते हैं। जिससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

धनिया में टेरपिनिन, क्वेरसेटिन और टोकोफेरोल जैसे एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। जो सेलुलर क्षति से लड़ते हैं और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन को कम करते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको धनिया के पानी का जरूर सेवन करना चाहिए। यह रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य करता है। धनिया की पत्तियां सक्रिय एंजाइमों से भरी होती हैं जो रक्त से शर्करा को हटाकर रक्त में ग्लूकोज के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करती हैं। इस प्रकार यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है

गर्मियों में पीने के लिए धनिया का पानी एक बेहतरीन ड्रिंक है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। यह किडनी को भी डिटॉक्सीफाई करता है। जिससे आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दूर रहते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

धनिया में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई और कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं, जो आपकी आंखों के लिए जरूरी होते हैं। धनिया का पानी पीने से आंखें भी स्वस्थ रहती हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

धनिया में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द से बचना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

धनिया एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। अगर आप धनिया का पानी नियमित रूप से डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है और हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है।

इस तरह बनाएं धनिया का पानी

  • एक पैन में 2-3 कप पानी लें।
  • अब इसमें एक चम्मच धनिये के बीज डालें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह उबालें।
  •  जब ये उबल जाए, तो गैस बंद कर दें और पानी छान लें।
  •  गुनगुना हो जाए, तो इसे पिएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik