यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Curry Leaves Benefits: कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ पाचन को स्वस्थ रखने तक, जानें करी पत्ता के अनगिनत फायदे
Curry Leaves Benefits करी पत्ता खाने में जान डाल देती है। इसके इस्तेमाल से स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भी भरपूर है। इसम ...और पढ़ें

HighLights
- करी पत्ता में प्रोटीन, आयरन, एंटीऑक्सीडेट्स और एंटीवायरल गुण होते हैं,
- डायबिटीज के रोगियों को रोजाना 2-3 करी पत्तियों को सेवन करना चाहिए।
- करी पत्ता खाने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Curry Leaves Benefits: करी पत्ता को हम रोजाना तड़के में इस्तेमाल करते हैं। लगभग हर घर में करी पत्ते का इस्तेमाल किसी न किसी तरह से किया ही जाता है। करी पत्ता खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ ही इसे खाने के भी कई फायदे हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, एंटीऑक्सीडेट्स, एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है। वहीं इसे पानी में उबालकर पीने के कई अधिक लाभ होते हैं। आइए जानें।
- करी पत्ता को पानी में उबालकर पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। करी पत्ता कोलेस्ट्रोल को कम करता है। साथ ही ट्राइग्लिसराइड के स्तर को नियंत्रित रखता है, जिसस वजन घटाने में मदद मिलती है।
- इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इसके सेवन से ओवर ईटिंग की समस्या भी नहीं होती।
- करी पत्ता के सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के रोगियों को रोजाना 2-3 करी पत्तियों को सेवन करना चाहिए।
- इससे पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। करी पत्ता खाने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।
- करी पत्ती को पानी में उबालकर पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
- यह लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद टैनिन और कार्बाजोल एल्कलॉइड जैसे तत्व में हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को अच्छे से काम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।
- करी पत्ता मसल्स के निर्माण के लिए भी जरूरी है। इसमें मौजूद प्रोटीन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
- करी पत्ता के सेवन से तनाव भी दूर होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण तनाव कम करने में सहायक है। रोजाना एक गिलास करी पत्ता का पानी पीने से स्ट्रेस कम हो सकता है।
- इसमें मौजूद विटामिन-A आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik