Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits Of Capsicum: एनीमिया से लेकर वजन घटाने तक, जानिए शिमला मिर्च के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 04:54 PM (GMT+05:30)

    Benefits Of Capsicum शिमला मिर्च सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन-सी फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो शरीर के ...और पढ़ें

    Benefits Of Capsicum: शिमला मिर्च खाने के हैं गजब के फायदे
    Benefits Of Capsicum: शिमला मिर्च खाने के हैं गजब के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Capsicum: शिमला मिर्च का इस्तेमाल तमाम तरह के डिशेज में किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ती है। लाल, हरा, पिला रंग में मिलने वाली शिमला मिर्च आपके सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन-सी, विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होती है। जिससे आप कई रोगों से बच सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं, शिमला मिर्च के फायदे।

    1.एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए

    शिमला मिर्च में आयरन और अन्य विटामिंस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो खाने में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करें।

    2. वजन घटाने में मददगार

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वेट लॉस डाइट में शिमला मिर्च शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व वजन कम करने में मददगार है।

    3.आंखों के लिए फायदेमंद

    शिमला मिर्च में मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैथीन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।

    4. इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर

    शिमला मिर्च में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह कई तरह के संक्रमण को रोकने में मदद करता है। आप इसे डाइट में शामिल कर इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं।

    5. स्किन संबंधित समस्या

    शिमला मिर्च स्किन को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। इसमें मौजूद कैप्साइसिन स्किन संबंधित समस्या को दूर करने में कारगर है।

    6.बालों के लिए लाभकारी

    शिमला मिर्च बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन-B6 का अच्छा सोर्स है, बालों की जड़ में रक्त का संचार करता है। जिससे आपके बाल मजबूत हो सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    ये भी पढ़ें-

    Health Tips: फल या फिर उसका जूस, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

    Health Tips: ये 5 तरह के फूड्स बढ़ा सकते हैं स्ट्रेस, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

    खबरें और भी