Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jeera Powder Benefits: वजन घटाने से लेकर याददाश्त बढ़ाने तक, जानिए जीरा पाउडर के अन्य फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 03:05 PM (GMT+05:30)

    Jeera Powder Benefits जीरा पाउडर पोषक तत्वों का भंडार है। इसका इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर क ...और पढ़ें

    Jeera Powder Benefits: जानिए जीरा पाउडर के हैरान करने वाले फायदे
    Jeera Powder Benefits: जानिए जीरा पाउडर के हैरान करने वाले फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jeera Powder Benefits: जीरा पाउडर हर घर के किचन में मौजूद होती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है। यह कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह पाचन संबंधी समस्या के साथ अन्य कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है। तो, चलिए जानते हैं, जीरा पाउडर से आपको क्या फायदे मिलते हैं।

    1.पेट संबंधी समस्या

    जिन लोगों को कब्ज या गैस की समस्या है, उनके लिए जीरा पाउडर रामबाण इलाज है। इसके लिए एक ग्लास पानी में भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं, सेंधा नमक मिलाएं और इसे उबाल लें। जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसका सेवन करें।

    2.वजन घटाने में मददगार

    वेट लॉस डाइट में आप जीरा को शामिल कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए दही के साथ मिलाकर इसका सेवन करें।

    3.मुंह की बदबू से राहत दिलाएं

    अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो जीरा पाउडर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    4.डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    एक रिपोर्ट के मुताबिक जीरा डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप जीरा पाउडर को भुन लें, इसका सेवन रोजाना दिन में दो बार कर सकते हैं।

    5.याददाश्त बढ़ाने में मददगार

    जीरा पाउडर में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप मेमोरी बूस्ट कर सकते हैं। दिमाग की सेहत के लिए भुना हुआ जीरा खा सकते हैं।

    6.हड्डियों को मजबूत बनाएं

    जीरा में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए डाइट में जीरा शामिल कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik