Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalonji Benefits: सेहत को अद्भुत फायदे पहुंचा सकता है कलौंजी, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 10:02 AM (IST)

    Kalonji Benefits भारतीय मसाले अपने स्वाद के साथ-साथ सेहत से भरपूर गुणों के लिए भी जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक कलौंजी भी है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ ...और पढ़ें

    सेहत के लिए कलौंजी के फायदे ।
    सेहत के लिए कलौंजी के फायदे ।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kalonji Benefits: कलौंजी देखने में भले ही काले और छोटे बीज होते हैं मगर यह पोषक तत्वों का एक पावरहाउस होते हैं। इनमें कई बीमारियों से निपटने की क्षमता होती है। इसके अलावा त्वचा की समस्याओं से निपटने से लेकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने तक, कलौंजी के पास कई अद्भुत फायदे हैं। कलौंजी न केवल डिशेज में एक सुंदर सुगंध जोड़ती है, बल्कि उनका थोड़ा स्वाद भी बढ़ा देती है। आइये जानते हैं विटामिन, फाइबर, अमीनो एसिड, प्रोटीन, फैटी एसिड और अन्य सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर कलौंजी के फायदे।

    सेहत के लिए कलौंजी के क्या लाभ हैं?

    1. स्किन प्रॉब्लम्स में फायदेमंद

    मानसून सीजन में त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याएं होती हैं। इसमें कलौंजी आपकी काफी मदद कर सकती है। इसमे एंटीबैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल, एंटीफंगल और एंटी-पैरासाइट गुण होते हैं, जो आपको इन त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। यह सोरायसिस, मुंहासे के लक्षणों को सुधारने और यहां तक कि विटिलिगो घावों को कम करने में भी मदद कर सकता है।

    2. वजन घटाने के लिए फायदेमंद

    वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने डाइट में बदलाव करें और हर दिन व्यायाम करें। हेल्दी फूड ऑप्शन्स को शामिल करें, जिसमें से एक कलौंजी भी हो सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि काले बीजों में एक्टिव एलिमेंट होते हैं, जो फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट भी होते हैं, जो वजन घटाने में भी योगदान दे सकते हैं।

    3. थायराइड की समस्या में फायदेमंद

    थायराइड एक एंडोक्राइन ग्लैंड है, जिसे हार्मोन बनाती और छोड़ती है। यह मेटाबॉलिज्म को प्रबंधित करने में मदद करती है। ऐसे में जब यह ठीक से काम नहीं करता है, तो यह हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म का कारण बनता है। वहीं, कलौंजी को डाइट में शामिल करने से थायराइड पेशेंट को काफी राहत मिल सकती है।

    खबरें और भी

    4. कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद

    हाई कोलेस्ट्रॉल आज के भागदौड़ भरे जीवन का एक आम हिस्सा बनता जा रहा है, जिससे दिल का दौरा, हाई ब्लड प्रेशर, गुर्दे की बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में एक हेल्दी डाइट कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकती है।

    5. ब्लड शुगर लेवल के लिए फायदेमंद

    अनियमित ब्लज शुगर लेवल खतरनाक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें, तो कलौंजी उन्हें नियंत्रण में रखने में मदद कर सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि डाइट में सैटिवा बीजों को शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में काफी मिल सकती है।

    स्वास्थ्य के लिए कलौंजी का इस्तेमाल कैसे करें?

    • प्रतिदिन 2 ग्राम कलौंजी का सेवन करें। इनमें से आधे बीजों को भूनकर पीस लें और गुनगुने पानी में डाल दें।
    • इसके अलावा मसाला मिश्रण भी बना सकते हैं। कुछ कलौंजी के बीज, जीरा, धनिया के बीज और सौंफ के बीज लें और उन्हें सूखा भून लें। बारीक चूर्ण बना लें। अब इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में रखें।
    • कलौंजी के बीजों को करी, ग्रेवी, चावल और चपातियों में भी मिलाया जा सकता है।
    • वैसे तो, कलौंजी के बीजों का इस्तेमाल सुरक्षित माना जाता है, लेकिन फिर भी अपने हेल्थ एक्सपर्ट से इसके संभावित जोखिमों के बारे में जानना चाहिए और अगर यह आपके स्वास्थ्य के प्रतिकूल हो, तो इसका सेवन बंद कर दें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik