Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने तक, रोजाना नींबू पानी पीने के हैं गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 12:18 PM (IST)

    Lemon Water Benefitsनींबू पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह वजन कम करने के लिए काफी कारगर माना जाता है। एक्सपर्ट भी वेट लॉस के लिए सुबह ...और पढ़ें

    Lemon Water Benefits: नींबू पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Lemon Water Benefits: नींबू पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    HighLights

    1. नींबू में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
    2. नींबू पानी का ड्रिंंक पाचन के लिए बेहतर माना जाता है।
    3. यह ड्रिंक हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lemon Water Benefits: नींबू पानी का ड्रिंक काफी स्वादिष्ट होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नींबू में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है तो वहीं पाचन के लिए नींबू काफी कारगर माना जाता है। यह ड्रिंक बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए भी नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। कई लोग तो सुबह की शुरुआत इस ड्रिंक से करते हैं। जिससे कई बीमारियों से बचे रहते हैं। तो आइए जानते हैं, नींबू पानी पीने के ढेरों फायदे।

    पाचन शक्ति बढ़ाता है

    नींबू के रस में मौजूद विटामिन्स और खनिज पाचन को दुरुस्त रखते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह सूजन को कम करता है, वजन कम करने के साथ अपच की समस्या से राहत दिलाता है।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए

    नींबू में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। जो इमुनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह ड्रिंक आपको मानसून के मौसम में फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके लिए आप रोजाना नींबू पानी पी सकते हैं।

    एनीमिया की समस्या में कारगर

    नींबू पानी में एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाली पुरानी सूजन को रोकने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी भोजन से आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है।

    खबरें और भी

    स्किन के लिए गुणकारी

    नींबू पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करता है। जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती है।

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

    लेमन ड्रिंक में विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। जो रक्तचाप को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैल्शियम और पोटैशियम दोनों पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik