Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neem Leaves Benefits: स्वाद में कड़वी पर सेहत का खजाना हैं नीम की पत्तियां, जानें चौंकाने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 01:13 PM (IST)

    Neem Leaves Benefits नीम की पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल सदियों से दवा के रूप में किया जाता रहा है। हालांकि इन पत्तियों का स्वाद ...और पढ़ें

    neem leaves benefits:सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं नीम की पत्तियां
    neem leaves benefits:सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं नीम की पत्तियां

    HighLights

    1. नीम की पत्तियों में मौजूद गुण संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं।
    2. पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में नीम की पत्तियां कारगर मानी जाती हैं।
    3. नीम की पत्तियों के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Neem Leaves Benefits: नीम का स्वाद तो काफी कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए नीम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल सदियों से दवा के रूप में किया जाता है। हिंदू धर्म में नीम के पेड़ का काफी महत्व है। कई घरों में इस पेड़ की पूजा भी की जाती है।

    बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इनमें मौजूद गुण संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होती है। तो आइए जानते हैं, नीम की पत्तियों (benefits of neem leaves) के हैरान करने वाले फायदे।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

    अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपके लिए नीम की पत्तियां किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन पत्तियों के सेवन से ब्लड शुगर को सामान्य किया जा सकता है। 

    पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में कारगर

    नीम की पत्तियों में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन संबंधी समस्या को कम करने में सहायक है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए ये पत्तियां बेहद गुणकारी हैं। ये पत्तियां मल त्यागने की क्रिया को आसान बना सकती है।

    लिवर के लिए फायदेमंद

    नीम की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

    खबरें और भी

    इम्युनिटी बूस्ट करता है

    नीम के पत्तियों में एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं । ये पत्तियां इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जानी जाती हैं । इनके सेवन से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, गले की खरास आदि समस्याओं से नीम की पत्तियां राहत दिला सकती हैं।

    इस तरह करें नीम की पत्तियों का सेवन

    नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर आप हेल्दी जूस बना सकते हैं। हलांकि इसका कड़वा टेस्ट कम ही लोग बर्दाश्त कर पाते हैं, लेकिन ये औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। नीम के पत्तियों का जूस पीने से आप सेहत संबंधी कई समस्याओं से बच सकते हैं।

    जूस बनाने की विधि

    • सबसे पहले नीम के पत्तों को साफ कर लें, इन्हें ब्लेंडर में डालें।
    • अब इसमें आवश्कतानुसार पानी डालें और इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
    • एक साफ कपड़े की मदद से जूस को छान लें, फिर इसे पिएं।
    • अगर आप नियमित रूप से इन पत्तियों का जूस पीते हैं, तो कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik