Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर पाचन को स्वस्थ रखने तक, मानसून में नाशपाती खाने के हैं अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 01:53 PM (IST)

    Pear Benefits नाशपाती सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में विटामिन-सी पोटैशियम फोलेट कॉपर मैगनीज ...और पढ़ें

    Nashpati Benefits: मानसून में नाशपाती खाने के हैं ढेरों फायदे
    Nashpati Benefits: मानसून में नाशपाती खाने के हैं ढेरों फायदे

    HighLights

    1. नाशपाती शरीर के सूजन को कम करने में मदद करती है।
    2. इस फल में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
    3. नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pear Benefits: मानसून के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए डाइट पर ध्यान देना काफी जरूरी है। इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आपको इस मौसम में कुछ खास फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो आपको बारिश में बीमारियों से दूर रखेंगे। इन्हीं खास फलों में शामिल है नाशपाती। यह फल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, फोलेट, कॉपर, मैगनीज पर्याप्त होते हैं। यह आपको कई बीमारियों से बचाती हैं। तो आइए जानते हैं, नाशपाती खाने के क्या फायदे हैं।

    सूजन को कम करे

    कई बार पुरानी चोट या अन्य कारणों की वजह से सूजन की समस्या होती है। यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकती है। इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं। यह फ्लेवोनोइड्स का समृद्ध स्रोत है, जो शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-के भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर के सूजन को दूर करते हैं।

    पाचन तंत्र को दुरूस्त रखे

    नाशपाती फाइबर से भरपूर होती है। जो मल त्याग को आसान बनाने में सहायक है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, नाशपाती में मौजूद घुलनशील फाइबर आंत की सेहत में सुधार करता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, वो अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए 

    नाशपाती डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंथोसायनिन पर्याप्त होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसे खाने से रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है। 

    खबरें और भी

    वजन कम करे

    नाशपाती में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जो वजन घटाने में सहायक है।  

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    नाशपाती कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोसायनिडिन होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। नाशपाती खाने से दिल से जुड़ी समस्या कम होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का भी काम करती है। इस फल के छिलके में क्वेरसेटिन उच्च मात्रा में पाया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik