यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्मियों में बिगड़ जाता है डाइजेशन तो रोजाना पिएं Pineapple Juice, 5 और बीमारियां बना लेंगी दूरी
गर्मियों में रोजाना एक गिलास ताजे अनानास का जूस आपको जरूर पीना चाहिए। ये न सिर्फ आपके शरीर को ठंडक प्रदान करता है बल्कि कई हेल्थ बेनिफिट्स (Health Be ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मियों में अनानास रामबाण से कम नहीं है।
- अनानास का जूस सेहत के लिए फायदेमंद है।
- ये गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अनानास एक ऐसा फल है जिसे खाने से ज्यादा लोग उसका जूस पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल कॉकटेल में भी किया जाता है। अंग्रेजी में इसे पाइनएप्पल कहा जाता है, जो भारत के अलावा थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, केन्या, चीन और फिलीपींस में भी पाया जाता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसलिए गर्मी के मौसम में आप अपनी डाइट में अनानास का जूस जरूर शामिल करें।
इसमें कैल्शियम, फाइबर, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में गर्मियों के दिनों में अनानास का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
शरीर को रखे हाइड्रेट
गर्मियों में सबसे बड़ा खतरा शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने का होता है। अनानास का जूस आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इस फल में भरपूर मात्रा में पानी होता है। गर्मी में यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। एनर्जी बनाए रखता है।
डाइजेशन को बनाए बेहतर
जो लोग पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं। उनके लिए अनानास का जूस काफी फायदेमंद होता है। अगर आप डायरिया, पेट दर्द, कब्ज या सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अनानास का जूस आपके लिए सही है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
खबरें और भी
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
अनानास का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार हैं। ये मौसमी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
त्वचा को बनाए ग्लोइंग
गर्मियों में स्किन पर टैनिंग और दाग-धब्बों की समस्या होना आम है। अनानास के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
यह भी पढ़ें: कैंसर से बचा सकता है ये खट्टा-मीठा फल, रोजाना खाएंगे तो कई समस्याएं भी बना लेंगी दूरी
वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अनानास का जूस आपके लिए मददगार हो सकता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे भूख कंट्रोल में रहती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
आंखों की रोशनी होती है तेज
अनानास के जूस में विटामिन-ए पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप बच्चों को अनानास का जूस पिलाएंगे, तो उनकी आंखों की रोशनी तेज होगी।
यह भी पढ़ें: Pineapple Juice Benefits: पाचन को दुरुस्त रखने के साथ हार्ट को स्वस्थ रखता है अनानास का जूस, जानें अन्य फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।