Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर कब्ज दूर करने तक, कच्चे प्याज खाने के हैं गजब के फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 10:24 AM (IST)

    Health Benefits Of Raw Onion अक्सर लोग कच्चे प्याज को सलाद के रूप में खाते हैं। पका हुआ प्याज सब्जी के स्वाद को बढ़ा देता है इसका इस्तेमाल लगभग हर सब् ...और पढ़ें

    Health Benefits Of Raw Onion: कच्चा प्याज खाने के हैं अनगिनत फायदे
    Health Benefits Of Raw Onion: कच्चा प्याज खाने के हैं अनगिनत फायदे

    HighLights

    1. कच्चे प्याज में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है।
    2. इसे खाने से बीपी का स्तर सामान्य रहता है।
    3. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी कच्चा प्याज फायदेमंद है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Benefits Of Raw Onion: कोई भी सब्जी प्याज के बिना अधूरी होती है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग हर सब्जी के साथ किया जाता है। इससे खाने का स्वाद बढ़ता है। कुछ लोग कच्चे प्याज का उपयोग सलाद के रूप में करते हैं। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। कच्चे प्याज विटामिन-सी, बी-6, कौल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। आइए जानते हैं कच्चा प्याज खाने के अनगिनत फायदे।

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

    कच्चे प्याज में एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

    कैंसर से बचाव

    कच्चे प्याज में एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं यानी इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

    शुगर कंट्रोल करे

    डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा प्याज काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में आपके दिल को सुरक्षित रखेंगे ये फूड्स, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल

    दिल को दुरुस्त रखे

    कच्चा प्याज खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

    एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

    प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है यानी ये सूजन और दर्द को कम करने में मददगार हैं। सर्दियों में खासकर अर्थराइटिस के दर्द से निजात पाने के लिए प्याज का सेवन जरूर करें।

    इम्युनिटी मजबूत बनाने में मददगार

    प्याज में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी मजबूत करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

    पाचन  स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

    कच्चे प्याज में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसे रोजाना खाने से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: वजाइनल इचिंग और बदबू से है बचे रहना, तो जान लें अंडरवेयर धोने का सही तरीका

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- Freepik