Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रूट्स वेजिटेबल्स को कैसे और कितनी मात्रा में खाना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें यहां

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 28 Jan 2020 08:01 AM (IST)

    जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। न्यूट्रिशन से भरपूर इन सब्जियों को खाने से पेट की समस्याएं तो दूर होती ही हैं स ...और पढ़ें

    रूट्स वेजिटेबल्स को कैसे और कितनी मात्रा में खाना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें यहां
    रूट्स वेजिटेबल्स को कैसे और कितनी मात्रा में खाना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें यहां

    रूट्स वेजिटेबल्स यानी जड़ में उगने वाली सब्जि़यां। ये विटमिन, फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं और इनमें कैलरीज़ भी कम होती हैं। इसमें मौज़ूद पोषक तत्व, शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं। इन्हें कितना और कैसे खाना ज़्यादा फायदेमंद होगा, जानें यहां...

    बीटरूट यानी चुकंदर: 1 कप

    फायदे: आयरन, जि़ंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम

    क्यों खाएं: चेहरे में निखार लाने के साथ एनीमिया की समस्या को दूर करता है।

    कितना खाएं: दिन भर में २-३ चुकंदर खाएं।

    रेसिपी: चुकंदर और अदरक को काटकर ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें।  नींबू और काला नमक डालकर सर्व करें।

    2. मूली: 1 कप

    फायदे: विटमिन ए, सी, ई और बी 6 के अलावा पोटैशियम

    क्यों खाएं: इम्युनिटी बूस्टर, सर्दी-ज़ुकाम में असरदार, ब्लड प्रेशर कंट्रोलर, डाइजेशन में असरदार

    कितना खाएं: दिन भर में २ मूली खाएं।

    रेसिपी: पराठे या मूली का रायता या अचार बनाएं।

     

    3. शकरकंद: 100 ग्राम 

    फायदे: इसमें आलू के मुकाबले एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण हैं। 

    क्यों खाएं: उबालकर खाने में फायदेमंद

    कितना खाएं: २ शकरकंद खाएं।

    रेसिपी: इसे रोस्ट करें। ऊपर से नींबू व नमक डालकर सर्व करें।

    4. गाजर: 1 कप 

    फायदे: बीटा कैरोटीन, आयरन, जि़ंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम 

    क्यों खाएं: खून बढ़ाता है और रंगत सुधारता है।

    कितना खाएं: दिन भर में २-३ गाजर खाएं।

    रेसिपी: गाजर को लंबी स्लाइसेज़ में काटकर रोस्ट करके खाएं। ऊपर से नींबू और पार्सले डालकर सर्व करें।

    5. पार्सनिप: 1 कप

    फायदे: यह फाइबर, विटमिंस और मिनरल्स से भरपूर है। गाजर और पार्सले की जड़ों को मिलाकर पार्सनिप तैयार किया जाता है।

    क्यों खाएं: पाचन तंत्र व वज़न कम करने में सहायक

    कितना खाएं: दिन भर में १-२ पार्सनिप खाएं।

    रेसिपी: इसको सैलेड में सर्व करें या सब्ज़ी बनाएं।

    6. रटाबागा: 1 कप

    फायदेमंद : कैल्शियम, पोटैशियम, विटमिन ई और सी 

    क्यों खाएं : शलजम और कैबेज को मिलाकर इसको जड़ में लगाकर रूटबागा तैयार किया जाता है।

    कितना खाएं : 1 ही काफी है।

    रेसिपी: इसकी सब्ज़ी बनाएं।