Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kesar Milk Benefits: बच्चों को जरूर पिलाएं केसर वाला दूध, इन समस्याओं से मिलेगी निजात

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 11:11 AM (IST)

    Kesar Milk Benefits दूध में केसर मिलाकर पीने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। बच्चे के लिए केसर दूध किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए रोजाना ...और पढ़ें

    Kesar Milk Benefits: केसर वाला दूध पीने के हैं अनेकों फायदे
    Kesar Milk Benefits: केसर वाला दूध पीने के हैं अनेकों फायदे

    HighLights

    1. केसर वाला दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।
    2. बच्चे का दिमाग तेज बनाना है, तो केसर वाला दूध जरूर पिलाएं।
    3. रोजाना रात में सोने से पहले बच्चे को केसर दूध पिला सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kesar Milk Benefits: केसर का इस्तेमाल सदियों से मसाले के रूप में किया जाता रहा है। यह खान का स्वाद और सुगंध बढ़ाने में मदद करता है। मार्केट मे यह काफी महंगा भी मिलता है। केसर सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आपने घर में बड़े बुजुर्गों से जरूर सुना होगा कि दूध में केसर मिलाकर पीने से गजब के फायदे मिलते हैं। रोजाना बच्चों को रात में केसर वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।

    केसर में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं केसर दूध के क्या फायदे हैं।

    नींद को बेहतर बनाने में मददगार

    केसर में मौजूद यौगिक सेरोटोनिन से नींद बेहतर आती है। इसलिए बच्चे को सोने से पहले एक गिलास केसर वाला दूध जरूर दें, इससे वो गहरी नींद में सोएंगे।

    हड्डियों के विकास में सहायक

    केसर वाला दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। बच्चे के शारीरिक विकास में कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसमें मैंगनीज, विटामिन-सी, विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों के हड्डियों के विकास में केसर वाला दूध बेहद मददगार है। आप अपने बच्चे को रोजाना रात में सोने से पहले जरूर पिलाएं।

    पाचन में सुधार

    बच्चों में पाचन संबंधी समस्याएं आम है। केसर वाला दूध में मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसका उपयोग सदियों से पाचन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। यह बच्चे के पाचन को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

    मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    केसर में मौजूद राइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे पोषक तत्व मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। बच्चे की दिमाग को तेज करने के लिए आप नियमित रूप से उसे केसर वाला दूध पीला सकते हैं।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik