विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suji Ke Fayde: वजन घटाने से लेकर हड्डियों को स्वस्थ रखने तक, सूजी के हैं गजब के फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sun, 20 Aug 2023 02:46 PM (IST)

Suji Ke Faydeसूजी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें वो जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं ...और पढ़ें

Suji Ke Fayde: वजन कम करने में मदद करती है सूजी
Suji Ke Fayde: वजन कम करने में मदद करती है सूजी

HighLights

  1. सूजी में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  2. सूजी एनर्जी बढ़ाने में मदद करती है।
  3. पोषक तत्वों से भरपूर सूजी इम्युनिटी मजबूत करने में भी मदद करती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Suji Ke Fayde: सूजी लगभग हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर सूजी स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। यह पाचन को स्वस्थ रखने के साथ वजन कम करने में भी मदद करती है। तो आइए जानते हैं आप इसे डाइट में किस तरह से शामिल कर सकते हैं और इसके क्या फायदे हैं।

शरीर को ऊर्जावान रखे

सूजी शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मदद करती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है, जिससे एनर्जी बूस्ट होती है। आप अपने मनपसंद के अनुसार सूजी से कोई मीठा या नमकीन डिश बना सकते हैं। सूजी से बनी डिश में कुछ सब्जियां भी मिला सकते हैं। जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।

हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक

सूजी आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें फॉस्फोरस, जिंक और मैग्नीशियम होता है, जो नर्वस सिस्टम के लिए आवश्यक है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

सूजी में प्रचुर मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है, जो संक्रमण को रोकता है। इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

एनीमिया से बचाता है

सूजी आयरन का समृद्ध स्रोत है। यह शरीर में खून की कमी दूर करता है। आयरन से भरपूर आहार एनीमिया के मरीजों के लिए काफी आवश्यक है। खून की कमी दूर करने के लिए आप सूजी से बनी डिश खा सकते हैं।

खाने में इस तरह शामिल करें सूजी

  • अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो सूजी से हलवा, खीर, बर्फी आदि बना सकते हैं
  •  सूजी से चीला या ढोकला भी बनाया जा सकता है।
  • सूजी की टिक्की भी फायदेमंद होती है।
  • इसका मसाला डोसा भी स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर होता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik