यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोजाना 10 मिनट वॉक करने से मिलते हैं इतने फायदे कि जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान और एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। हालांकि काम में बिजी रहने की वजह से अक्सर लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं बचता है। ऐसे में ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना मॉर्निंग वॉक (Walking Benefits) पर जाना शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से लाभदायक होता है। इससे मिलने वाली एनर्जी आपको दिनभर काम करने की मदद करती है। इससे हमारे ब्रिथिंग पावर, मसल पावर स्ट्रेंथ और स्टेमिना को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। साथ ही शरीर को भी अन्दर से स्वस्थ बनाए रखता है। इसके अलावा हमारी इम्युनिटी पावर को भी बढ़ाने में मदद मिलती है।
रोज की भागदौड़ और काम के प्रेशर के बीच अक्सर लोगों को खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ देर की वॉक आपको हेल्दी बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सुबह दस मिनट वॉक से होने वाले कुछ गजब के फायदों के बारे में-
यह भी पढ़ें- क्या है Ewing's Sarcoma, जिसने ली 22 साल की टिक टॉक स्टार लिया स्मिथ की जान
मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाए
पैदल चलने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, जिससे फैक्चर होने और हमारे गिरने की घटनाएं कम होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रोजाना मॉर्निग वॉक करने से बॉडी का अच्छे से मूवमेंट होता है, जिससे यह लचीली बनती है।
वेट लॉस में मदद करे
सुबह के वॉक से हमारी कैलोरी को बर्न होने का मौका मिलता है। ऐसे में वॉकिंग की मदद से वजन भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आप वॉक की टाइमिंग को बढ़ाकर अपने वेट लॉस की जर्नी को बहुत आसान बना सकते हैं।
खबरें और भी
हमारी एनर्जी बढ़ाए
सुबह की खिली धूप विटामीन डी युक्त होती है। ऐसे में विटामिन डी और ऑक्सीजन से भरपूर वातावरण में वॉक करके हमारी एनर्जी लेबल बढ़ता है, जिससे हम पूरे दिन उर्जा से भरे रहते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य लाभ दे
सुबह के शांत वातारण में वॉकिंग से हमारे मन को शांति मिलती हैं, जिससे हम नई योजनाएं या फिर नए विचारों को बनाने और फिर सफल होने में कामयाब होते हैं।
हार्ट हेल्थ मजबूत बनाए
सुबह की फ्रेश ऑक्सीजन युक्त वातावरण में वॉकिंग करने से हमारी ब्रीथिंग बहुत अच्छे से होती है, जिससे हार्ट को साफ ऑक्सीजन मिलने के साथ ही पंप करने में भी आसानी होती है और ये सेहतमंद रहता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
हमारी इम्युनिटी सिर्फ खाने से ही नहीं बढ़ती बल्कि हमारे शारीरिक गतिविधियों से भी मजबूत होती है। इससे हमारा ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है, जिससे अच्छे और हेल्दी ब्लड सेल्स का निर्माण होता है जो बाहर के बैक्टीरिया, वायरस से लड़कर हमें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें - एक्सपर्ट से जानें ऐसी 5 आदतें, जो बनाती हैं आपकी किडनी को बीमार
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik