Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Juice For Natural Glow: हर कोई पूछेगा आपके नेचुरल ग्लो का राज, अगर रोजाना चुकंदर में मिलाकर पिएंगी आंवला

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 10:25 AM (IST)

    अगर आप चेहरे पर नेचुरल निखार चाहती हैं और बढ़ती उम्र में जवां भी बने रहना हैं तो इसके लिए महंगी क्रीम या पॉर्लर के हर महीने महंगे ट्रीटमेंट को ट्राई क ...और पढ़ें

    आंवला व चुकंदर का जूस है स्किन के लिए बेहद फायदेमंद
    आंवला व चुकंदर का जूस है स्किन के लिए बेहद फायदेमंद

    HighLights

    1. चुकंदर और आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्री रेडिकल्स डैमेजिंग को कम करते हैं।
    2. इस जूस को पीने से चेहरे की रंगत सुधरती है।
    3. चुकंदर और आंवले का जूस पीने से शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पार्टी, इवेंट या शादी-ब्याह में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए फेशियल सबसे आसान ऑप्शन नजर आता है, लेकिन कई बार गोल्ड, सिल्वर और महंगे प्लैटिनम फेशियल के बाद भी वो निखार नहीं नजर आता, जिससे आपको दरकार होती है। अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाना चाहती हैं और इसे बढ़ती उम्र में भी बरकरार रखना चाहती हैं, तो इसके लिए नेचुरल उपायों पर फोकस करें। डाइट और स्किन केयर में ऐसी चीज़ों को शामिल करें, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने का काम करते हैं। इसमें चुकंदर और आंवले का जूस कर सकता है आपकी काफी मदद।

    चुकंदर और आंवला जूस के फायदे

    रंगत निखारने के साथ दाग-धब्बे करता है दूर

    खट्टे फलों में विटामिन सी अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है और आंवला इन्हीं फलों में शामिल है। विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। बढ़ती उम्र में झुर्रियों की समस्या आम बात है, लेकिन अगर आप इस प्रोसेस को स्लो करना चाहती हैं, तो आंवले और चुकंदर से बने जूस को रोजाना पीना शुरू कर दें। यह डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है, रंगत सुधारता है और साथ ही साथ चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी दूर करता है। 

    बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है

    चुकंदर और आंवले का जूस पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं। जिससे स्किन एकदम साफ और हेल्दी नजर आती है। 

    स्किन को रखता है हाइड्रेट

    बढ़ती उम्र में भी जवां बने रहना चाहती हैं, तो स्किन को हाइड्रेट रखने पर ध्यान दें। चुकंदर और आंवले का जूस पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है जिससे उसकी चमक बढ़ती है। 

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

    चुकंदर और आंवले दोनों एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। दरअसल फ्री रेडिकल्स की वजह से ही त्वचा समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है। 50 की उम्र में भी चाहती हैं 30 साल वाली स्किन, तो इसके लिए महंगी क्रीम लगाने की नहीं जरूरत, बल्कि आंवले-चुकंदर का जूस पीना रहेगा ज्यादा फायदेमंद। 

    ये भी पढ़ेंः- आंतों को हेल्दी रखने में बेहद फायदेमंद है खजूर की स्मूदी, ऐसे करें इसे घर पर तैयार

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी