Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yoga for Anger Management: गुस्सा शांत करने के लिए इन योगासनों का लें सहारा

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Thu, 09 Jun 2022 11:58 AM (IST)

    Yoga for Anger Management अगर आपको बात-बात कर गुस्सा आता है और गुस्से में आप ऐसा कुछ कर जाते हैं जिसका बाद में पछतावा होता है तो इस आदत को हल्के में ल ...और पढ़ें

    Yoga for Anger Management: गुस्से को कंट्रोल करने में बेहद असरदार हैं ये आसन
    Yoga for Anger Management: गुस्से को कंट्रोल करने में बेहद असरदार हैं ये आसन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga for Anger Management: बात-बात पर गुस्सा करने की आदत पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा गुस्सा, तनाव आपकी सेहत पर भी बुरा असर डालता है। तो इसलिए जरूरी है गुस्से से बचना, लेकिन कई लोगों के लिए ये इसे कंट्रोल करना इतना ईज़ी टास्क नहीं होता, तो इसके लिए आप कुछ खास तरह के योगासनों का सहारा ले सकते हैं। जो बॉडी और माइंड दोनों को शांत करते हैं और आपको हेल्दी भी रखते हैं।

    1. सुखासन

    गुस्सा कंट्रोल करने के लिए ये बहुत ही अच्छा आसन है। थोड़ी देर बस इस आसन में बैठें और ध्यान लगाने की कोशिश करें, इससे दिमाग शांत होता है।

    सुखासन करने का तरीका

    किसी भी आरामदायक और शांत जगह में पालथी मारकर बैठ जाएं। आंखें बंद करें। गहरी सांस लें और छोड़ें। कम से कम 60 सेकेंड तक ऐसे करना है। आप महसूस करेंगे कि गुस्सा धीरे-धीरे शांत हो रहा है। न सिर्फ गुस्सा इस आसन से स्ट्रेस और घबराहट की समस्या भी दूर होती है। 

    2. बालासन

    बहुत ही सरल है इस आसन को करना और इससे गुस्से पर भी काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। बालासन दिमाग को शांत करने के साथ ही शरीर को लचीला भी बनाता है।

    बालासन करने का तरीका

    व्रजासन यानी अपने पैरों को मोड़ते हुए पिंडलियों पर बैठें। अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं और सिर को मैट से छूने की कोशिश करें। इस पोजीशन में कम से कम 3-5 सेकेंड होल्ड करें। फिर सांस भरते हुए वापस बैठ जाएं।

    3. सर्वांगासन

    ये भी गुस्सा कंट्रोल करने के लिए बेहतरीन योग है। ये नवर्स सिस्टम को स्थिर करता है जिससे गुस्सा शांत करने में मदद मिलती है। वैसे सर्वांगासन पूरी बॉडी के ही लिए फायदेमंद आसन है।

    सर्वांगासन करने का तरीका

    पीठ के बल मैट पर लेट जाएं। सांस भरते हुए दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और फिर हाथों से कमर को सपोर्ट देते हुए दोनों पैरों के सीधा करने की कोशिश करें। इस पोजीशन में अपनी क्षमतनानुसार बने रहें।

    खबरें और भी

    4. उष्ट्रासन

    उष्ट्रासन की मदद से भी आप गुस्से को कर सकते हैं कंट्रोल। इसके साथ ही ये कमर दर्द और पेट कम करने के लिए भी बेहतरीन एक्सरसाइज है।

    उष्ट्रासन करने का तरीका

    घुटने के बल बैठ जाएं। अब पीछे झुकते हुए हाथों से अपने पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन लगातार अभ्यास से इसे करना आसान हो जाएगा।

    5. शवासन

    शवासन के बस पांच मिनट के अभ्यास से ही पूरी बॉडी और माइंड एकदम रिलैक्स हो जाता है। गुस्सा, थकान, चिंता, तनाव और अवसाद इन सभी को दूर करने में ये आसन है कारगर।

    शवासन करने का तरीका

    मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। हाथ-पैर को एकदम रिलैक्स छोड़ दें। लंबी गहरी सांस लें और छोड़ें। 10-15 बार करने के बाद आप बहुत ही लाइट फील करेंगे।

    Pic credit- ps_yogasana/Instagram