Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 02:24 PM (IST)

    रोजाना सेब खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्वे पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसे खाना लाभकारी माना जाता है। सेब के इन्ह ...और पढ़ें

    रोजाना सेब खाने के बेमिसाल फायदे (Picture Credit- Freepik)
    रोजाना सेब खाने के बेमिसाल फायदे (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सेब हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
    2. रोजाना इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं।
    3. यह दिल को हेल्दी रखने के साथ ही बीपी भी कंट्रोल करता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पोषक तत्वों से भरपूर सेब कई समस्याओं में असरदार माना जाता है। ‘An apple a day keeps the doctor away’- हम सभी ने यह कहावत तो सुनी ही होगी, जिसका मतलब है कि रोजाना एक सेब खाने से आपको कभी डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह बात काफी हद तक सही भी है, क्योंकि रोजाना एक सेब खाने से सेहत को अनगिनत फायदे (health Benefits Of Apple) मिलते हैं। आइए जानते हैं पोषण का पावरहाउस कहे जाने वाले सेब के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में-

    गट हेल्थ को बेहतर करे

    सेब आपकी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी खासी मात्रा में पेक्टिन और क्वेरसेटिन पाए जाते हैं, जो प्री-बायोटिक्स के रूप में काम करते हैं और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें-  सुबह-सवेरे खाएंगे दूध में भीगी किशमिश, तो सेहत और त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां हो जाएंगी Finish!

    सूजन से राहत दिलाए

    इसमें फाइबर और क्वेरसेटिन जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं, जो एक एंटीऑक्सिडेंट और सूजन को कम करने में मदद करता है। खासकर रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

    इन दिनों हाई ब्लड प्रेशर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक गंभीर बीमारी है, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक बन सकता है। ऐसे में सेब इस समस्या से राहत दिलाने में असरदार है। सेब के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड फ्लो को सुचारू बनाए रखने में मदद करते हैं।

    कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज करे

    शरीर में कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल हार्ट डिजीज की वजह बन सकता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसलिए रोजाना सेब खाने (Apples Eat Daily) से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है और आपके दिल को हेल्दी बनाने में मदद मिल सकती है।

    खबरें और भी

    ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे

    रोजाना सेब खाने में शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर आपके पैनक्रियाज की रक्षा करते हैं और आपके ब्लड स्ट्रीम में ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें-  प्रोटीन की कमी भी गिरा सकती है शरीर का ढांचा! बचने के लिए खाएं ये शाकाहारी फूड्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।