Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्जरी करवाने से पहले आ रहे हैं बुरे व‍िचार? आपको हिम्मत देंगे 5 पॉज‍िट‍िव ट‍िप्‍स; दूर हो जाएगा डर

    Updated: Thu, 01 May 2025 11:19 AM (GMT+05:30)

    कोई भी ऑपरेशन या सर्जारी करवाने से पहले डर लगना तो स्‍वाभाव‍िक है। लेकिन अगर आप खुद को समझाएं सकारात्मक सोच रखें और मानसिक रूप से मजबूत बनें तो यह सफर ...और पढ़ें

    सर्जरी से पहले आपको टेंशन फ्री रखेंगे ये ट‍िप्‍स। (Image Credit- Freepik)
    सर्जरी से पहले आपको टेंशन फ्री रखेंगे ये ट‍िप्‍स। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. ऑपरेशन के नाम पर डर लगना तो आम है।
    2. आज कल लोगों में बीमार‍ियां बढ़ रही हैं।
    3. लोग सही खानपान और लाइफस्‍टाइल नहीं अपना रहे हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। वे कई तरह की बीमारि‍यों का श‍िकार हाे रहे हैं। जब बीमारी बढ़ती है ताे कुछ लोग दवा से तो ठीक हाे जाते हैं, लेक‍िन ज्‍यादातर लोगों को ऑपरेशन या सर्जरी करवाना पड़ता है। ऑपरेशन का नाम सुनते ही लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।

    ये तो स्‍वाभाव‍िक है। सर्जरी का नाम सुनते ही लोग पसीना-पसीना हाे जाते हैं। तनाव में चले जाना तो आम बात है। आपको बता दें क‍ि ऐसी पर‍िस्‍थि‍त‍ियों का सामना करने के ल‍िए आपको मेंटली स्‍ट्रॉन्‍ग रहने की जरूरत हाेती है। अगर आप मानस‍िक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगे तो आप जल्‍दी र‍िकवर कर पाएंगे। आज हम आपको उन ट‍िप्‍स के बारे में जानकारी देंगे जो आपको सर्जरी से पहले होने वाले स्‍ट्रेस से न‍िजात द‍िलाने में मददगार साब‍ित होंगे। आप खुद को पॉज‍िट‍िव रख पाएंगे। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    डॉक्‍टर से लें पूरी जानकारी

    सर्जरी से पहले आप डॉक्टर से सभी जरूरी बातें पूछ सकते हैं। जैसे आपको ठीक होने में क‍ितना समय लगेगा। आपको क‍िन चीजों से परहेज करना है। क्‍या सावधानी रखनी है। अगर आपको सही जानकारी होगी तो डर भी कम लगेगा। आपको बता दें कि‍ गलतफहमी हमेशा डर को बढ़ा देती है। जबक‍ि सही जानकारी से आत्मविश्वास बढ़ता है।

    डर को स्वीकार करें

    कोई भी हो, हर क‍िसी को सर्जरी से पहले डर तो लगता ही है। ऐसे में आपको अपने डर को स्वीकार करने की जरूरत है। ध्‍यान रहे क‍ि आप ज‍ितना ही अपने डर से भागेंगे, उतना ही इसके करीब होते चले जाएंगे। इस दौरान आप किसी करीबी से बात करें या उसे एक कागज पर लिख लें। इससे मानसिक बोझ हल्का हो जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारत में सर्जरी के बाद हर साल संक्रमण की चपेट में आते हैं 15 लाख मरीज, ICMR की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

    पॉज‍िट‍िव लोगों के साथ रहें

    अगर आपकी सर्जरी होने वाली है ताे आप क‍ोश‍िश करें क‍ि उन लोगों के साथ रहें जो आपको मोट‍िवेट कर सकें। आपको अच्‍छा महसूस कराएं। न‍िगेट‍िव लोगों से दूरी बनाना ही बेहतर है।

    पॉज‍िट‍िव अफर्मेशन दोहराएं

    आप रोजाना खुद में पॉजि‍ट‍िव रहें। खुद से कहें- मैं मजबूत हूं। मेरी सर्जरी अच्छे से होगी। मुझे कोई डर नहीं लग रहा है। मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। ऐसी बातें बार-बार कहने से पॉज‍िट‍िव‍िटी आती है। डर भी धीरे-धीरे कम हो जाता है।

    मेड‍िटेशन करें

    हर दिन 10 से 15 मिनट तक मेडि‍टेशन जरूर करें। इससे मन शांत होता है, चिंता कम होती है और नींद भी अच्छी आती है। आप चाहें तो काेई भी अफर्मेशन सुन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: पॉजिटिव रहने के इन टिप्स को फॉलो कर हर एक जगह दे सकते हैं अपना बेस्ट

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।