Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कंसीव करने में हो रही है परेशानी? तो ये 4 संकेत दिखते ही ले लें फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट का अपॉइंटमेंट

    Updated: Tue, 27 May 2025 08:51 AM (GMT+05:30)

    कई कपल्स के लिए कंसीव करना काफी मुश्किलों भरा साबित होता है। इसके पीछे इनफर्टिलिटी एक वजह (Infertility Reasons) हो सकती है। इनफर्टिलिटी को लोग काफी शर ...और पढ़ें

    Infertility Signs: ये 4 संकेत दिखें, तो तुरंत ले लें फर्टिलिटी स्पेशेलिस्ट का अपॉइंमेंट (Picture Courtesy: Freepik)
    Infertility Signs: ये 4 संकेत दिखें, तो तुरंत ले लें फर्टिलिटी स्पेशेलिस्ट का अपॉइंमेंट (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कत के कारण कंसीव करना मुश्किल हो जाता है
    2. इनफर्टिलिटी की समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने को मिलती है
    3. इनफर्टिलिटी के इलाज के लिए फर्टिलिटी स्पेशेलिस्ट से मिलना जरूरी है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Signs of Infertility: फैमिली स्टार्ट करना किसी भी कपल के लिए काफी इमोशनल उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होता है। नए मेहमान को घर लाने की खुशी होती है, तो वहीं इस नई जिम्मेदारी से डर भी लगता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह सफर और भी मुश्किल हो सकता है। खासकर अगर आप लंबे समय से कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार सही डाइट और लाइफस्टाइल के बावजूद कंसीव करना मुश्किल हो जाता है।

    ऐसे में फर्टिलिटी डॉक्टर (Fertility Specialist) से सलाह लेना ही सबसे बेहतर होता है। फर्टिलिटी काफी पेंचीदा मुद्दा है। इसलिए जितनी जल्दी आप डॉक्टर से मिलेंगे, उतनी जल्दी आप सही कदम उठा पाएंगे। यहां हम आपको 4 ऐसी कंडिशन (Reasons of Infertility) बता रहे हैं, जिनके बाद आपको फर्टिलिटी स्पेशेलिस्ट से अपॉइंटमेंट ले ही लेना चाहिए। आइए जानें इस बारे में।

    एक साल से कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं

    अगर आप आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा है और आप 6 महीने या एक साल से कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह इनफर्टिलिटी का एक संकेत हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ फर्टिलिटी कम होने लगती है। इसलिए 30 साल के बाद 6 महीने से लेकर एक साल तक अगर कंसीव नहीं कर पा रहे हैं, तो फर्टिलिटी स्पेशेलिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 5 आदतें, बढ़ा सकती हैं Infertility का रिस्क; तुरंत कर लें इनमें सुधार

    एक या एक से ज्यादा मिसकैरेज हुए हैं

    अगर आपका एक बार या एक से ज्यादा बार मिसकैरेज यानी गर्भपात हो चुका है, तो यह भी फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। मिसकैरेज के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- हार्मोन्स से जुड़ी दिक्कत, यूटेरस में कोई समस्या, जेनेटिक डिसऑर्डर आदि। ऐसे मामलों में फर्टिलिटी स्पेशेलिस्ट से सलाह लेनी चाहिए, ताकि भविष्य में होने वाली प्रेग्नेंसी में कोई समस्या न हो।

    खबरें और भी

    इरेगुलर पीरियड्स या पीसीओएस (PCOS) जैसी समस्या

    अगर आपके पीरियड्स इरेगुलर हैं, तो यह भी फर्टिलिटी से जुड़ी एक समस्या हो सकती है। एक नॉर्मल मेंसुरल साइकिल 22 से 35 दिन के बीच होती है। अगर आपका साइकिल इससे कम या ज्यादा दिन का है, तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग भी परेशानी की वजह बन सकता है।

    पीसीओएस या फाइब्रॉइड्स जैसी समस्याएं भी फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं। इनकी वजह से ओव्यूलेशन में परेशानी हो सकती है या यूटेरस में कोई दिक्कत हो सकती है, जिसके कारण कंसीव करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको ऐसी कोई समस्या है, तो कंसीव करने से पहले फर्टिलिटी स्पेशेलिस्ट से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।

    पुरुष फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं (मेल फैक्टर)

    अक्सर लोग मानते हैं कि अगर कोई कपल कंसीव नहीं कर पा रहा है, तो महिला में ही कोई परेशानी होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। लगभग 40% मामलों में पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या, जैसे- लो स्पर्म काउंट, लो स्पर्म मोटिलिटी आदि हो सकती है। इसलिए कंसीव न कर पाने पर पुरुषों को भी डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करवानी चाहिए।

    अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत नजर आ रहे हैं, तो फर्टिलिटी स्पेशेलिस्ट से अपॉइंटमेंट लेना चाहिए। समय रहते डायग्नोसिस से इलाज ज्यादा असरदार हो सकता है और प्रेग्नेंसी की संभावना भी बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें: ज्यादा या कम वजन बन सकता है इनफर्टिलिटी की वजह, इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।