Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arthritis Pain in Winter: सर्दियों में अगर आप भी आर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान, तो इन टिप्स से मिल सकता है आराम

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Thu, 18 Jan 2024 12:27 PM (IST)

    सर्दियों में मौसम में अक्सर तापमान और प्रेशर कम होने की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। आर्थराइटिस के मरीजों के लिए यह किसी नाइट मेयर से ...और पढ़ें

    सर्दियों में इन टिप्स से मिल सकती है आर्थराइटिस के दर्द से राहत
    सर्दियों में इन टिप्स से मिल सकती है आर्थराइटिस के दर्द से राहत

    HighLights

    1. सर्दियों में जोड़ों की सूजन बढ़ जाती है, जिस वजह से आर्थराइटिस का दर्द बढ़ जाता है।
    2. गर्म कपड़े और हीट कंप्रेस का इस्तेमाल करते हैं।
    3. एक्सरसाइज करने और भरपूर मात्रा में पानी पीना भी मददगार हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Arthritis Pain in Winter: शीत लहर की वजह से उत्तरी भारत में लोगों का हाल बेहाल हो रखा है, लेकिन सर्दी का सबसे अधिक प्रभाव उन लोगों पर पड़ रहा है, जो पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, जैसे- आर्थराइटिस। आर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में सूजन और अकड़न हो जाती है। इस वजह से चलने-फिरने में तकलीफ होती है और अक्सर जोड़ों की सूजन की वजह से उनमें दर्द रहता है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसे मैनेज जरूर किया जा सकता है।

    सर्दियों में यह समस्या और बढ़ जाती है। ठंडे मौसम की वजह से, आर्थराइटिस का दर्द बढ़ जाता है, इसका कारण घटता प्रेशर और तापमान है। ठंड में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिस कारण से मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। इसलिए दर्द बढ़ जाता है और रोजमर्रा के कामों में काफी तकलीफ होती है। हालांकि, कुछ टिप्स की मदद से ठंड में होने वाले जोड़ों के दर्द को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं किन तरीकों से सर्दियों में आर्थराइटिस के दर्द को कम किया जा सकता है।

    खुद को ढक कर रखें

    सर्दियों में तापमान कम होने की वजह से जोड़ों की सूजन बढ़ जाती है। इसलिए अच्छे से गर्म कपड़े पहन कर रखें। इससे ठंड का प्रभाव आपके जोड़ों पर कम होगा और सूजन कम होती है। इसलिए कपड़ों की लेयर बढ़ाएं। स्वेटर, थर्मल वेयर, जैकेट, दस्ताने आदि का इस्तेमाल करें।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में अगर आपको भी होती है ब्लोटिंग की समस्या, तो ये नुस्खें करेंगे इसका समाधान

    हीट पैड का इस्तेमाल करें

    सर्दियों में आर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए हीट पैड का इस्तेमाल करें। इसके आलावा, गर्म तौलिया या किसी कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जोड़ों की सूजन कम होगी और अकड़न भी होती है।

    खबरें और भी

    एक्सरसाइज करें

    सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिस वजह से आपकी इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है। इसलिए रोज थोड़ी देर एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसलिए हल्की-फुलकी स्ट्रेचिंग और वॉकिंग काफी फायदेमंद हो सकती है। आर्थराइटिस के दर्द से आराम दिलाने में योग करना भी काफी लाभदायक हो सकता है।

    पानी पीएं

    सर्दियों में अक्सर हम कम पानी पीते हैं। इस वजह से, मांसपेशियों में अकड़न और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। इससे डिहाइड्रेशन और अकड़न जैसी समस्याएं नहीं होंगी।

    डॉक्टर से संपर्क करें

    अगर सर्दियों में आर्थराइटिस का दर्द ज्यादा बढ़ गया है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें। खुद से पेन किलर न खाएं, यह नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए हमेशा डॉक्टर सलाह लेकर ही, कोई दवाई खाएं।

    यह भी पढ़ें: थायरॉइड रोग पहुंचा सकता है दिल को नुकसान, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

    Picture Courtesy: Freepik