यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: दही के साथ न करें इन 5 फूड्स का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान
Health Tips दही सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। इसमें कैल्शियम प्रोटीन और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं। कई लोग दही के साथ कुछ चीज़ों को मिलाक ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: दही सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह प्रोटीन, पोटैशियम और अन्य विटामिन्स से भरपूर होता है। इसे सुपरफूड माना जाता है। । यह कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे विटामिन्स से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से पेट से जुड़ी समस्या के साथ अन्य कई बीमारियों से राहत पा सकते हैं। इन तमाम फायदे के कारण दही रोज खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोग दही के साथ कुछ चीज़ें मिलाकर खाते हैं। जो आपके सेहत के लिए नुकसानदायक है। आइए जानते हैं, वो कौन-सी चीज़ें हैं, जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए।
1.प्याज के साथ
आमतौर पर लोग दही में प्याज डालकर रायता बनाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो दही और प्याज एक साथ खाना हानिकारक हो सकता है।
2.दही और मछली
आयुर्वेद के अनुसार एक साथ अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से बचना चाहिए। दही और मछली दोनों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप इन्हें एक साथ खाते हैं, तो अपच या स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
3.दूध के साथ
दूध और दही एक साथ खाने से बचना चाहिए। अगर आप इन दोनों का सेवन एक ही समय में करते हैं, तो एसिडिटी, सीने में जलन, पेट फूलने आदि की समस्या हो सकती है।
4.आम के साथ दही
गर्मी के मौसम में लोग आम और दही की लस्सी पीना खूब पसंद करते हैं, लेकिन इन दोनों को मिलाकर खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। यह शरीर में विषैले पदार्थ को बढ़ाता है। जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है।
5.उड़द दाल और दही
जी हां, उड़द दाल के साथ दही का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी, गैस, लूज मोशन जैसी समस्या हो सकती है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik