Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आयुर्वेद में है महिलाओं की 3 कॉमन समस्याओं का इलाज, इन 2 की बात करने में तो आज भी होती है झिझक

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 05:36 PM (IST)

    महिलाओं को अक्सर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में वे खुलकर बात नहीं करतीं। ऐसे में डॉक्टर दीक्षा ...और पढ़ें

    महिलाओं की इन समस्याओं को दूर करेगा आयुर्वेद (Picture Credit- Freepik)
    महिलाओं की इन समस्याओं को दूर करेगा आयुर्वेद (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आयुर्वेद में लगभग हर समस्या का इलाज है।
    2. महिलाओं में कई तरह की समस्याएं होती हैं।
    3. आयुर्वेद में महिलाओं की इन समस्याओं का भी इलाज है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं को अक्सर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रोजमर्रा के जीवन में उन्हें अक्सर कई परेशानियां होती हैं, जिसकी वजह से उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इनमें से कुछ समस्याएं ऐसी भी हैं, जिनके बारे में वह अक्सर खुलकर बात नहीं करती और इसी वजह से उन्हें इन समस्याओं की वजह से लंबे समय तक परेशान रहना पड़ता है।

    ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर महिलाओं में होने वाली 3 सबसे कॉमन समस्याओं के आसान से उपायों के बारे में बताया। इन आर्युवेदिक नुस्खों की मदद से आसानी से इन समस्याओं राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन समस्याओं और इनके देसी इलाज के बारे में-

    यह भी पढ़ें- Periods के दौरान वजाइना से आती है तेज बदबू? इन 5 तरीकों से पाएं फ्रेशनेस

    व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या

    यह महिलाओं में होने वाली सबसे आम समस्या है, जिसकी वजह से अक्सर कई महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में डॉक्टर ने बताया कि चावल का पानी इसमें राहत दिला सकता है। चावल के पानी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

    इसके इस्तेमाल से सफेद पानी यानी व्हाइट डिस्चार्ज, यूरिन में जलन, दस्त, ब्लींडिंग डिसऑर्डर और हैवी पीरियड्स में भी मदद मिलती है।

    • कैसे करें इस्तेमाल

    इसके लिए 10 ग्राम (1 कटोरी) चावल लें और उन्हें एक बार धो लें। फिर इसमें 60-80 मिली पानी डालें और इसे मिट्टी के बर्तन/स्टेनलेस स्टील के कटोरे में 2-6 घंटे के लिए बंद करके रख दें।

    खबरें और भी

    अब यह पानी इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। इसे छान लें और पूरे दिन पीते रहें। इस चावल के पानी को 6-8 घंटे तक स्टोर किया जा सकता है। इसलिए बेहतर होगा अगर आप हर दिन ताजा चावल का पानी बनाएं।

    पीरियड आने में देरी या पीरियड्स में फ्लो कम होना

    इन दिनों पीरियड्स आने में देरी होना भी एक आम समस्या बन चुकी है, जिसकी वजह से महिलाओं को काफी परेशानी झेलने पड़ती हैं। ऐसे में आप डॉक्टर की बताई इस चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    • चाय बनाने का तरीका

    सबसे पहले 1 गिलास पानी लें और उसमें 1 चम्मच मेथी, 1 चम्मच तिल, 1 छोटा टुकड़ा गुड़ (5 ग्राम) और 1 चम्मच हल्दी डालें। फिर इसे मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें। अब इसे छान लें और चाय की तरह गर्म ही घूंट-घूंट करके पिएं।

    • कितनी हो डोज

    अगर आपके पीरियड्स में 3 या उससे ज्यादा महीने की देरी हो रही है, तो इस चाय को रोजाना सुबह 12 हफ्तों तक पिएं। अगर आपके मासिक धर्म में 1-2 महीने की देरी हो रही है, तो इसे अपने मासिक धर्म से 2 हफ्ते पहले से लेकर मासिक धर्म आने तक पीना शुरू करें। अगर आपके पीरियड्स में 15-25 दिन की देरी हो रही है, तो इसे अपने पीरियड से एक हफ्ते पहले से लेकर इसके आने तक पिएं।

    बाल झड़ने की समस्या

    आजकल हर कोई झड़ते बालों की समस्या से परेशान है। खासकर महिलाओं में ये समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में डॉक्टर ने बताया कि आंवला मिक्स झड़ते बालों के लिए रामबाण इलाज साबित होगा।

    • कैसे तैयार करें आंवला मिक्स

    आंवला मिक्स बनाने के लिए सबसे पहले आंवला, भृंगराज, ब्राह्मी और कढ़ी पत्ता पाउडर को बराबर मात्रा में मिला लें। इनमें से हर एक चीज को 25 ग्राम लें और सभी को एक साथ मिला लें।

    अब आप इसे मिलाकर रोजाना खाली पेट या रात को सोते समय घी या गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच ले सकते हैं। यह बालों के झड़ने को रोकने और बालों की ग्रोथ में सुधार करने और समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

    यह भी पढ़ें- 40 के बाद हर महिला को डाइट में शामिल करने चाहिए ये फ्रूट्स, कई समस्याओं से मिलेगी राहत