Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कहीं आप भी तो चाय के साथ नहीं खा रहे ये 5 चीजें? वक्‍त रहते संभल जाएं, वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

    Updated: Fri, 09 May 2025 10:32 AM (IST)

    चाय का सही समय और सही साथ ही आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है। लेकिन अगर चाय के साथ गलत चीजों काे खा ल‍िया जाए तो इससे हमारे डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम पर बु ...और पढ़ें

    चाय के साथ न खाएं ये चीजें। (Image Credit- Freepik)
    चाय के साथ न खाएं ये चीजें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. भारत में सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है।
    2. चाय के साथ कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाह‍िए।
    3. इससे पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। मौसम चाहे कोई भी हो, भारत में बिना चाय के लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती है। कई लोग तो ऐसे होते हैं जो दिन में 5 से 6 बार या उससे ज्यादा ही चाय पीना पसंद करते हैं। सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, चाय तो मानो हर मर्ज की दवा मानी जाती है। 

    हालांकि खाली चाय पीना किसी को पसंद नहीं आता है। लोग इसके साथ बिस्किट नमकीन, पकौड़े या कई तरह के स्नैक्स लेना पसंद करते हैं। इससे चाय पीने का मजा दोगुना हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें चाय के साथ नहीं खानी चाहिए? जी हां, दरअसल, खाने की कुछ चीजें आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि चाय के साथ किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रह सकें। आइए जानते हैं विस्तार से- 

    दूध और दही से बनी चीजें

    अक्सर आपने देखा होगा चाय के साथ सुबह नाश्ते में लोग पराठा और दही भी खा रहे हैं। हो सकता है कि ये चीजें आप भी करते हों, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन दूध या दही के साथ मिलकर एसिडिटी और गैस की समस्या पैदा कर सकता है।

    न खाएं फल

    कभी भी चाय के साथ कोई भी फल नहीं खाना चाहिए, खासकर खट्टे फल जिनमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती हो। यह आदत आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बिगाड़ सकती है। चाय में मौजूद एसिडिक तत्व फलों के विटामिन्स को डिस्टर्ब करते हैं। इससे कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।  

    खबरें और भी

    बेसन से बनी चीजें

    ज्यादातर लोगों को चाय के साथ बेसन के पकौड़े खाना पसंद होता है लेकिन ये आपके पेट के लिए सही नहीं है। दरअसल बेसन पहले से ही भारी होता है। चाय में मौजूद टैनिन बेसन को पचाने में रुकावट पैदा करता है। इससे गैस और अपच की समस्या हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: वजन कम करने के ल‍िए रोज खाएं Pasta Salad, जानें आसान रेस‍िपी; जबान पर चढ़ जाएगा स्‍वाद

    अंडा या नॉनवेज

    कभी भी चाय के साथ अंडे या नॉनवेज न खाएं। इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है और चाय में टैनिन मौजूद होता है। ये दोनों ही पाचन को धीमा कर देते हैं। इससे एसिडिटी और पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है। 

    तली-भुनी चीजें

    चाय के साथ हमेशा तली भुनी चीजों को खाना ही पसंद किया जाता है जैसे समोसे, कचौड़ी या फिर चिप्स। इन्हें पेट के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इन चीजों में तेल की मात्रा ज्यादा होती है जो चाय के साथ मिलकर पेट में एसिड बढ़ाने का काम करते हैं। 

    क्या करें?

    • चाय और भोजन के बीच कम से कम 30 मिनट का अंतर रखें।
    • खाली पेट चाय पीने से बचें।
    • चाय के साथ अगर कुछ खाना ही है तो लाई, मुरमुरा या ओट्स कुकीज जैसे हल्के स्नैक्स चुनें।

    यह भी पढ़ें: भारत में कब और कैसे पहुंची 'चाय', बेहद दिलचस्प है इस स्वादिष्ट पेय की अनोखी दास्तान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।