यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है जौ का पानी, जानें इसके हैरान करने वाले अन्य फायदे
जौ का पानी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। अगर आप इस पानी (Barley Water Benefits) को अपने रूटीन में शामिल करते हैं तो आपको इसके कई फायदे मि ...और पढ़ें

HighLights
- जौ का पानी पीने से सेहतमंद रहेंगे आप।
- जौ का पानी वजन घटाने में फायदेमंद।
- खूबसूरती भी निखारता है जौ का पानी।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर को जरूरी पोषण देना बेहद जरूरी होता है। तभी शरीर का हर एक अंग ठीक ढंग से काम कर पाता है। इसके लिए लोग कई तरह के फल, सब्जियों, ड्रिंक्स काे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। उन्हीं में से एक है जौ। ये एक ऐसा अनाज जो आपको ढेराें फायदे पहुंचाने में सक्षम है। अगर हम रोजाना जौ का पानी (Barley Water Health Benefits) पीने की आदत डाल लें तो इसके कई चमत्कारी लाभ मिल सकते हैं। ये न केवल डाइजेशन को दुरुस्त रखता है, बल्कि बॉडी को डिटॉक्स भी करता है। इसके अलावा ये त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि जौ का पानी पीने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
डाइजेशन सुधारे
जौ के पानी में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसको पीने से कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्याओं से निजात मिलती है।
वेट लॉस में मददगार
जिन्हें वेट लॉस करना हो वो जौ के पानी को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जबकि ये फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। अगर आप इसे पीते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। भूख भी नहीं लगती है।
यह भी पढ़ें: Barley Water Benefits: जौ की रोटी ही नहीं पानी पीने से भी मिलते हैं गजब के फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका
बॉडी को करे डिटॉक्स
जौ का पानी शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की अंदर से सफाई करते हैं। इसको पीने से किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों को जौ का पानी जरूर पीना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकैन नामक फाइबर ग्लूकोज को तेजी से बढ़ने से रोकते हैं। रोजाना सुबह जौ का पानी पीना चाहिए।
हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
जौ का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर उच्च रक्त चाप को कंट्रोल करता है।
खूबसूरती भी निखारे
जौ का पानी त्वचा को चमकदार बनाता है। इसको पीने से बाल भी घने और मजबूत बनते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी आपको ढेरों फायदे पहुंचाते हैं।
ऐसे तैयार करें जौ का पानी
जौ को अच्छे से धोकर धीमी आंच पर उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए ताे गैस बंद कर दें। पानी को ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छानकर नींबू का रस और शहद मिलाकर पी जाएं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Barley Water Benefits: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं जौ का पानी, इस तरह रखेगा शुगर को कंट्रोल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।