Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beetroot Benefits: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है चुकंदर का सेवन, जानिए इसके 6 फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 10:39 AM (IST)

    Beetroot Benefits चुकंदर में कई तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसके सेवन से कई समस्याएं दूर होती है। यह शरीर में ...और पढ़ें

    Beetroot Benefits: चुकंदर खाने के ये हैं फायदे
    Beetroot Benefits: चुकंदर खाने के ये हैं फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क Beetroot Benefits: चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कई लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग चुकंदर का जूस पीते हैं या सब्जियों में शामिल कर खाते हैं। इसमें कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं, चुकंदर के क्या फायदे हैं।

    1. खून की कमी को दूर करने में कारगर

    चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में खून बढ़ाने के लिए उपयोगी माना जाता है। अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो डाइट में चुकंदर शामिल कर सकते हैं।

    2. दिल को स्वस्थ रखता है

    चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट खून के दबाव को कम करता है और इसमें पाए जाने वाला ब्यूटेन खून को जमने से रोकता है। इस तरह चुकंदर दिल से संबंधित बीमारियों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

    3. पाचन शक्ति मजबूत बनाता है

    चुकंदर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मददगार है। अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पी सकते हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है।

    4. एनर्जी लेवल बढ़ाने में मददगार

    चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो शरीर की एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। इसके लिए आप चुकंदर को धोकर टुकड़ों में कर लें और इसे पानी में उबाल लें, छानकर इस पानी का सेवन करें।

    5. स्किन के लिए फायदेमंद

    चुकंदर में मौजूद फोलेट और फाइबर स्किन के लिए लाभदायक होता है। इसके लिए आप चुकंदर का रस चेहरे पर लगा सकते हैं। यह कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।

    6. याददाश्त बढ़ाने में मददगार

    चुकंदर मेमोरी पावर को बढ़ाने के लिए सहायक माना जाता है। इसमें मौजूद कोलिन याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। अगर दिमाग को तेज करना चाहते हैं, तो चुकंदर को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik