Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिनर से पहले या बाद में, वजन कम करने के लिए कब वॉक करना है ज्यादा फायदेमंद?

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 08:38 AM (GMT+05:30)

    क्या आप अपना वजन कम करना चाहते हैं? अगर हां तो वॉक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन किस समय वॉक करना है ये जानना बेहद जरूरी है। वेट लॉस करने क ...और पढ़ें

    वेट लॉस के लिए किस समय करें वॉक? (Picture Courtesy: Freepik)
    वेट लॉस के लिए किस समय करें वॉक? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है
    2. वजन कम करने के लिए भी वॉक करना मददगार होता है
    3. अलग-अलग समय पर वॉक करने के अलग-अलग फायदे हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वॉक करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Walking Benefits) होता है। हालांकि, इसके पूरे फायदे के लिए सही समय पर वॉक करना जरूरी है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि वॉक डिनर से पहले करनी चाहिए या बाद में।

    दोनों ही समय वॉक करने के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन यह आपके हेल्थ गोल्स और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वॉक करने का सही समय (Before Vs After Meal Walk for Weight Loss) पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि डिनर से पहले या बाद, किस समय वॉक करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

    डिनर से पहले वॉक करने के फायदे

    • वजन कम करने में मददगार- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डिनर से पहले वॉक करना बेहतर हो सकता है। खाली पेट वॉक करने से शरीर में जमा फैट एनर्जी के रूप में इस्तेमाल होता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है
    • ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है- डिनर से पहले वॉक करने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए खासतौर से फायदेमंद है।

    यह भी पढ़ें- वॉक करते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? वरना फायदे की जगह ज्वाइंट्स होने लग जाएंगे डैमेज

    डिनर के बाद वॉक करने के फायदे

    • पाचन तंत्र एक्टिव होता है- खाने के बाद 15-30 मिनट की हल्की वॉक पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। इससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है
    • ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोके- डिनर के बाद वॉक करने से शरीर ग्लूकोज को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। यह टाइप-2 डायबिटीज के रिस्क को कम करता है।
    • नींद की गुणवत्ता में सुधार- रात के खाने के बाद हल्की वॉक करने से शरीर रिलैक्स होता है और नींद अच्छी आती है। हालांकि, तेज वॉक या एक्सरसाइज न करें, नहीं तो नींद में दिक्कत हो सकती है।

    खबरें और भी

    किसे कब चुनना चाहिए?

    डिनर से पहले वॉक करें, अगर-

    • आप वजन घटाना चाहते हैं।
    • आपको डायबिटीज है और ब्लड शुगर कंट्रोल करना है।
    • आपकी डिनर हैवी होती है और आप ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं।

    डिनर के बाद वॉक करें, अगर-

    • आपको पाचन संबंधी समस्याएं (गैस, एसिडिटी) हैं।
    • आप ब्लड शुगर स्पाइक्स को कंट्रोल करना चाहते हैं।
    • आप रात को अच्छी नींद लेना चाहते हैं।

    इन बातों का ध्यान रखें

    • तेज वॉक न करें- खाने के तुरंत बाद तेज चलने से अपच हो सकता है।
    • समय का ध्यान रखें- डिनर से पहले वॉक कर रहे हैं तो ज्यादा देर न रुकें, वरना ब्लड शुगर लो हो सकता है।
    • हाइड्रेशन जरूरी- वॉक से पहले और बाद में पानी पीते रहें।

    यह भी पढ़ें- जापानी लोगों की फिटनेस का राज है ‘इंटरवेल वॉकिंग’, तेजी से वेट लॉस करने में भी है काफी मददगार

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।