यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pregnancy Tips: मां की अच्छी सेहत से लेकर बच्चे के विकास तक, प्रेग्नेंसी में मखाना खाने से मिलते हैं ये फायदे
Pregnancy Tips प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भले ही यह उनके लिए सुखद अहसासा होता है लेकिन शरीर में होने वा ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pregnancy Tips: मां बनना एक महिला के लिए सुखद अहसास होता है। यह महिला के जीवन का एक बेहद अहम, लेकिन मुश्किल भरा पड़ाव भी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को अपनी सेहत और डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है। साथ ही इस दौरान उन्हें लोगों से अलग-अलग तरह की सलाह भी मिलने लगती है। बच्चे के पोषण को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए।
इस दौरान विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम युक्त आहार की जरूरत होती है। ऐसे में गर्भवती महिला को मखाना खाने की भी सलाह दी जाती है। मखाना यूं तो सेहत के लिए काफी गुणकारी है, लेकिन गर्भावस्था में इन्हें खाने से भी काफी फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में मखाने के फायदों के बारे में।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये फूड्स, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को रखेंगे गर्म
अच्छी नींद में मदद करे
प्रेग्नेंसी का एक फेस ऐसा आता है, जब महिलाओं को नींद नहीं आती है। ऐसे में मखाना खाने से अच्छी और आरामदायक नींद आने में मदद मिलती है। साथ ही, हार्मोन में बदलाव के कारण तनाव जैसी स्थितियां भी कम होती हैं। मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर के कार्य को इस तरह से नियंत्रित करते हैं कि जब भी आप सोना चाहें आपको अच्छी नींद ही मिलती है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे
महिलाओं को प्रेग्नेंसी में आमतौर पर बीपी की समस्या हो जाती है। ऐसे में मखाने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। मखाने में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा और सोडियम कम होता है, जिस वजह से ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।
खबरें और भी
ब्लड शुगर को नियंत्रित करें
मखाना प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर के लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। मखाने में कैलोरी बहुत कम होती है और ये विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। आप इन्हें स्नैक्स टाइम पर खा सकते हैं।
बच्चे के विकास में मददगार
गर्भावस्था में मखाना खाने से बच्चे के विकास में काफी मदद मिलती है। यही वजह है कि इसे बच्चे के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की मात्रा बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।
यह भी पढ़ें- एक नहीं तीन तरह के होते हैं स्ट्रोक, जानें इसके लक्षण और कारण
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik