Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक नहीं कई समस्याओं का अचूक इलाज है सफेद पेठे का जूस, सेहत के साथ-साथ त्वचा भी रहेगी हेल्दी

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 01:38 PM (IST)

    सेहतमंद रहने के लिए लोग अपनी डाइट में कई चीजें शामिल करते हैं। Ash Gourd Juice इन्हीं में से एक है जिसे पीने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। ऐश गार् ...और पढ़ें

    हेल्दी रहने के लिए पिएं ऐशगार्ड का जूस (Picture Credit- Freepik)
    हेल्दी रहने के लिए पिएं ऐशगार्ड का जूस (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सेहतमंद रहने के लिए Ash Gourd Juice एक बढ़िया ऑप्शन है।
    2. ऐशागार्ड को सफेद पेठे के नाम से भी जाना जाता है।
    3. इसे पीने से सेहत के साथ ही त्वचा को भी फायदा मिलता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऐश गार्ड यानी सफेद पेठा, भारत में मिलने वाली एक सब्जी है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर सलाद, सांभर और मिठाई तक बनाने में किया जाता है। इसे विंटर मेलन के नाम से भी जाना जाता है। बेहतरीन स्वाद वाली यह सब्जी सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होती है। इसे खाने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। इतना ही नहीं सलाद या सब्जी के अलावा इसका जूस भी सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको Ash Gourd जूस से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे-

    यह भी पढ़ें-  आपकी जान का दुश्मन बन सकता है Cancer, बचने के लिए रोजाना खाएं ये 5 फूड्स

    ​शरीर को हाइड्रेट करें

    सफेद पेठे में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही यह सभी शारीरिक कार्यों को करने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।

    वजन घटाने में मददगार

    लो कैलोरी और हाई फाइबर युक्त ऐश गार्ड का जूस वेट लॉस में भी काफी मददगार होता है। इसे पीने से आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप आपको वजन घटाने में मदद मिलती है और क्रेविंग भी कम होती है।

    शरीर को डिटॉक्सिफाई करे

    हेल्दी रहने के लिए शरीर से टॉक्सिन्स का बाहर निकलना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सफेद पेठे का जूस शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में काफी मददगार माना जाता है। इसे पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और आपको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

    खबरें और भी

    हार्ट हेल्थ बेहतर बनाए

    सफेद पेठे के जूस में मौजूद पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

    पाचन में सुधार करे

    अगर आप अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो ऐश गार्ड का जूस एक बढ़िया इलाज साबित होगा। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है, कब्ज को रोकता है और गट हेल्थ को बढ़ावा देता है।

    त्वचा-बालों के लिए गुणकारी

    ऐश गार्ड जूस सेहत के साथ-साथ आपकी बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसे पीने से त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है और मुंहासे भी कम होते हैं।

    यह भी पढ़ें-  चाय के साथ भूलकर कभी न खाएं ये चीजें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।