Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के हैं कई फायदे, दिमाग रहता है शांत और इम्युनिटी भी होती है मजबूत

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 01:26 PM (GMT+05:30)

    ठंड के मौसम में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग यह रास्ता चुनते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मौसम में ग ...और पढ़ें

    ठंडे-ठंडे पानी से नहाने के हैं फायदे अनेक (Picture Courtesy: Freepik)
    ठंडे-ठंडे पानी से नहाने के हैं फायदे अनेक (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है।
    2. ठंडे पानी से नहाने से दिमाग शांत रहता है।
    3. सर्दी में ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cold Water Bathing Benefits: सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाना तो सभी को अच्छा लगता है। गर्म-गर्म पानी से नहाने से अच्छा महसूस होता है और मांसपेशियों को भी आराम मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना! ठंडे पानी से नहाना न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखता है (Winter immunity boost), बल्कि आपकी मानसिक स्थिति को भी बेहतर (Mental calmness) बना सकता है। यहां हम सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदों के बारे में जानेंगे।

    ठंडे पानी से नहाने के फायदे (Cold Shower Benefits)

    • ब्लड सर्कुलेशन में सुधार- ठंडे पानी से नहाने पर ब्लड वेसल्स में सिकुड़न होती है और फिर फैलती हैं। इस प्रक्रिया से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे शरीर के सभी अंगों को भरपूर ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं।
    • इम्युनिटी बूस्ट- ठंडे पानी से नहाने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। यह अलग-अलग प्रकार के इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
    • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- ठंडा पानी त्वचा के पोर्स को बंद रखता है, जिससे त्वचा टाइट और चमकदार रहती है। साथ ही, यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
    • तनाव कम करने में मददगार- ठंडे पानी से नहाने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो एक नेचुरल पेन रिलीफ और मूड लिफ्टर है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
    • मांसपेशियों के दर्द में राहत- ठंडा पानी मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद करता है। यह एथलीटों के लिए खास रूप से फायदेमंद है।
    • मानसिक स्वास्थ्य में सुधार- ठंडे पानी से नहाने से मेंटल एलर्टनेस बढ़ती है और दिमाग को बेहतर महसूस होता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियां आते ही क्यों बढ़ जाते हैं गले में खराश के मामले, डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके

    सर्दियों में कैसे ठंडे पानी से नहाएं?

    • धीरे-धीरे शुरू करें- अगर आप नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाने की आदत डालना चाहते हैं, तो धीरे-धीरे शुरू करें। आप गर्म पानी से नहाने के बाद कुछ सेकंड के लिए ठंडे पानी का छींटा मारकर शुरू कर सकते हैं।
    • सांस लेने पर ध्यान दें- ठंडे पानी से नहाते समय शांत रहें और धीरे-धीरे सांस लें।
    • समय बढ़ाएं- जैसे-जैसे आपका शरीर ठंडे पानी का आदि हो जाएगा, आपको ठंड लगनी कम हो जाएगी। इसलिए आप धीरे-धीरे ठंडे पानी में रहने का समय बढ़ा सकते हैं।

    किन्हें सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए?

    • दिल की बीमारियों से पीड़ित लोग
    • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
    • डायबिटीज के मरीज
    • गर्भवती महिलाएं
    • सर्दी और जुकाम से पीड़ित लोग

    इस बात का ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा ठंडा न हो। ज्यादा ठंडे पानी से ब्रेन फ्रिज जैसी समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: पानी गर्म करने के लिए आप भी करते हैं Immersion Rod का इस्तेमाल, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी