Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Chachh: गर्मियों में छाछ पीने के हैं कई फायदे, पाचन ही नहीं इन समस्याओं में भी है कारगर

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 01:00 PM (IST)

    Benefits of Chachh गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग खुद को धूप और गर्मी से बचाने के लिए छाछ आदि का सेवन करते हैं। कई पोषक गुणों से भरपूर छाछ हमारी सेहत ...और पढ़ें

    गर्मियों में छाछ पीने से मिलते हैं ये फायदे
    गर्मियों में छाछ पीने से मिलते हैं ये फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Chachh: बढ़ते तापमान के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अब लोगों की जीवनशैली में भी बदलाव होने लगा है। खानपान से लेकर पहनने-ओढ़ने तक इस मौसम में सबकुछ बदल जाता है। गर्मी से लोग अक्सर खुद को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी फूड का सहारा लेते हैं। गर्मियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है शरीर को डिहाईड्रेड होने से बचाना। ऐसे में गर्मियों में लोग पानी और अन्य पेय पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, छाछ आदि का सेवन करते हैं।

    हालांकि, सॉफ्ट ड्रिंक्स कई बार हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसे में छाछ का सेवन हमारे लिए काफी गुणकारी साबित होगा। दूध से बनी छाछ हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में छाछ पीते हैं, तो इससे कई सारे फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में -

    डिहाइड्रेशन से बचाएं

    गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में समर सीजन में खुद को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर छाछ में नमक, चीनी, पुदीना डालकर पीने से डिहाइड्रेशन, दस्त आदि की समस्या से राहत मिलती है।

    एसिडिटी में कारगर

    गर्मी के मौसम अक्सर कई लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं। खासकर ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन को खाने से गर्मियों में लोगों का पाचन बिगड़ जाता है। इसकी वजह से कई बार एसिडिटी और जलन की शिकायत होने लगती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन ए जैसे गुणों से भरपूर छाछ आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो छाछ का सेवन आपके लिए लाभकारी होगा। रोजाना एक ग्लास छाछ पीने से आप अपनी त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं।

    मोटापा करें कम

    अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी छाछ पीना आपके लिए गुणकारी होगा। मोटापा कम करने के लिए रोजाना छाछ पीने से आपको असर नजर आने लगेगा। दरअसल, इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे से तेजी से फैट बर्न करने के लिए गर्मियों में छाछ का सेवन फायदेमंद साबित होगा।

    पेट के लिए गुणकारी

    गर्मियों के मौसन में अक्सर पाचन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप भी अक्सर गर्मियों में पेट दर्द, जलन या पेट खराब की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसके लिए छाछ में काला नमक,पुदीना मिलाकर पीने से फायदा मिलेगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik