यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोजाना बस तीन फ्लोर चढ़ लें सीढ़ियां, शरीर में दिखेंगे 5 बदलाव; सभी पूछेंगे सेहत का राज
आज के समय में हर कोई एक से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करता है। इससे समय की तो बचत होती है लेकिन इससे फिजिकल एक्टिविटीज में कमी ...और पढ़ें

HighLights
- सीढ़ियां चढ़ने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं।
- रोजना सीढ़ियां चढ़ने से पैरों की एक्सरसाइज होती है।
- सीढ़ियां चढ़ना एक आसान एक्सरसाइज है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना चुनौती बन गई है। लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। डायबिटीज, बढ़ता वजन और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आज तो हर दूसरा इंसान मोटापे की समस्या से परेशान है। ऐसे में लोग जिम ज्वाइन करते हैं। इससे बॉडी तो बन जाती है लेकिन यहां पैसे भी ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं।
इसके अलावा कई तरह की डाइट रूटीन फॉलो करते हैं। अलग से एक्सरसाइज भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबसे छुटकारा दिलाने में आपके घर में मौजूद सीढ़ियां भी आपकी मदद कर सकती हैं। जी हां, सभी घरों में सीढ़ियां तो होती ही हैं। ये आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में सीढ़ियां चढ़ने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
वेट लॉस में फायदेमंद
सीढ़ियां चढ़ते समय हमारी बॉडी के मसल्स एक्टिव होते हैं। इससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको रोजाना सीढ़ियां चढ़नी चाहिए। सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। इससे एरोबिक एक्सरसाइज जैसे फायदे मिलते हैं।
हार्ट हेल्थ सुधारे
सीढ़ियां चढ़ने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। अगर आप सीढ़ियां चढ़ते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर, दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। दिल के मरीजों को हल्की-फुल्की फिजिकल एक्टिविटीज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सीढ़ियां एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: कमजोर घुटनों को बनाएं फौलादी, योग या स्ट्रेंथ एक्सरसाइज; कौन देगा ज्यादा सहारा? यहां दूर करें कन्फ्यूजन
हड्डियों को मिलती है मजबूती
सीढ़ियां चढ़ते समय हमारे पैरों और जांघों के मसल्स एक्टिव हो जाते हैं। इससे इन्हें मजबूती मिलती है। साथ ही संतुलन भी बेहतर बनता है। सीढ़ियां चढ़ने से घुटनों के दर्द से आराम मिलता है। इसलिए रोजाना सीढ़ियां चढ़ना, पैरों के लिए बेहद अच्छी एक्सरसाइज है।
मेंटल हेल्थ को सुधारे
सीढ़ियां चढ़ना एक तरह की फिजिकल एक्सरसाइज ही है। इससे दिमाग हैप्पी हार्मोन रिलीज करता है। आप नोटिस करिएगा कि जब आप सीढ़ियां चढ़ते हैं ताे आपका मूड अच्छा हो जाता है। ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है।
समय और पैसे दोनों की बचत
जिम जाने के लिए समय निकालना और पैसे खर्च करना पड़ता है। हालांकि हर काेई इसे अफोर्ड भी नहीं कर सकता है। वहीं, सीढ़ियां चढ़ना एक ऐसा एक्सरसाइज है जिसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। न तो किसी महंगे उपकरण की जरूरत है और न ही अलग से समय निकालने की।
यह भी पढ़ें: Heatwave में शरीर को ठंडक और एनर्जी दिलाएंगे ये फूड्स; नाश्ते में जरूर करें शामिल
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।