Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत से भरपूर होती हैं ये रंग-बिरंगी बेरीज, कौन-सी बेरी खाना है सबसे सेहतमंद

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:52 PM (GMT+05:30)

    बेरीज को सबसे हेल्दी फूड माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बेरीज कई प्रकार की होती हैं और सबके अपने अलग-अलग फायदे हैं। ऐसे में आज इस स्टोरी में हम ...और पढ़ें

    सेहत के लिए वरदान है छोटी-सी बेरीज (Picture Credit- Freepik)
    सेहत के लिए वरदान है छोटी-सी बेरीज (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं।
    2. बेरीज इन्हीं में से एक है, जो गुणों का भंडार होती हैं।
    3. अलग-अलग बेरीज को खाने से अलग-अलग फायदे मिलते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बेरीज सबसे हेल्दी फूड में से एक माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये बेरीज वैसे तो एक ही कैटेगरी में आती है लेकिन इनका स्वाद और फायदे अलग होते हैं। आइए जानते हैं, बेरीज की इन अलग-अलग वैराइटी और उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में।

    इस बेरी में होता है सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट

    ब्लूबेरी को एंटीऑक्सीडेंट के सबसे ज्यादा लेवल के लिए जाना जाता है, खासकर एंथोसायनिन के लिए। इसे ब्रेन हेल्थ और शरीर की सूजन से लड़ने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसी एंटीऑक्सीडेंट की वजह से ब्लूबेरी का रंग ऐसा होता है। अमेरिका की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च में प्रकाशित रिव्यू से पता चलता है कि 100 ग्राम ब्लूबेरी में 380 से 480 ग्राम तक एंथोसायनिन पाया जाता है। एक स्टडी बताती है कि लगभग 300 ग्राम ब्लूबेरी खाने से फ्री रेडिकल की वजह से डीएनए डैमेज रोकने में मदद मिली।

    हड्डियों को मजबूती देती है ये बेरी

    ब्लैकबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन K पाया जाता है, जो हड्डी की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही ब्लड क्लॉटिंग में भी यह अहम भूमिका निभाता है, जिससे घाव जल्दी भरते हैं। ब्लूबेरी की तरह ही ब्लैकबेरी में भी काफी मात्रा में एंथोसायनिन पाया जाता है। यानी 100 ग्राम में लगभग 245 मिलीग्राम। वहीं, इसमें पाए जाने वाले फाइबर की बात करें तो एक कप ब्लैकबेरी में 8 ग्राम के करीब फाइबर होता है। अमेरिकन डाइटरी गाइडलाइन के अनुसार रोजाना 22-24 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है।

    दोनों ही प्रकार का फाइबर पाया जाता है इसमें

    रस्पबेरी या रसभरी में ब्लैकबेरी की तरह ही प्रति कप 8 ग्राम फाइबर पाया जाता है, लेकिन इसमें सॉल्यूबल और अनसॉल्यूबल दोनों ही प्रकार का फाइबर होता है। यही वजह है कि रसभरी को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पेट की सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है।

    खबरें और भी

    संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी के एक कप में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। यह सूजन से लड़ने और हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। एक कप स्ट्रॉबेरी में लगभग 85 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है जोकि एक संतरे के 83 मिलीग्राम से ज्यादा है। यह न्यूट्रिएंट्स इम्यून सिस्टम के लिए तो अच्छा माना ही जाता है, बल्कि आयरन के अवशोषण, कोलेजन के निर्माण और फ्री रेडिकल की वजह से सेल्स को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए भी।

    यह भी पढ़ें- High Uric Acid होगा छूमंतर, बस पूरी गर्मी खा लें ये 5 समर फ्रूट्स

    यह भी पढ़ें- महंगी Blueberries की वजह से हो रही है जेब खाली, तो इसकी जगह खाएं ये 7 बेरीज