Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हमेशा तनाव में रहते हैं तो रोजाना करें 10 मिनट Meditation, मिलेंगे कई हैरान करने वाले फायदे

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 11:02 AM (IST)

    मेडिटेशन दिमाग की शांति के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे करने से ऐसे कई फायदे मिलते हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसलिए रोजाना सिर्फ 1 ...और पढ़ें

    रोज मेडिटेशन करने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    रोज मेडिटेशन करने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. मेडिटेशन करना हमारी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
    2. इससे तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है।
    3. रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करना प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Meditation Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में लोग अपनी फिजिकल हेल्थ का तो ख्याल रख लेते हैं लेकिन मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। मेंटल हेल्थ बनाए रखना फिजिकल हेल्थ ही तरह ही बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मेंथल हेल्थ को बनाए रखने के लिए रोजाना मेडिटेशन करना फायदेमंद रहता है। रोजाना कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन करने से व्यक्ति को शांति मिलती है। साथ ही स्ट्रेस दूर करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा मेडिटेशन करने से हार्ट हेल्थ भी सुधरती है और ब्रेन भी शार्प होता है। आइए जानते हैं रोजाना मेडिटेशन करने के क्या फायदे होते हैं

    मेडिटेशन क्या है?

    मेडिटेशन ध्यान करने की ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति शांत मन से आंखे बंद करके बैठता है और अपनी सांसों पर फोकस करता है।

    रोजाना मेडिटेशन करने के कई फायदे होते हैं

    • मानसिक शांति

    रोजाना मेडिटेशन करने से आपको शांति महसूस होती है। इससे एकाग्रता बढ़ती है। व्यक्ति ऑफस में अच्छे से काम कर पाता है।

    यह भी पढ़ें: Meditation के दौरान दिमाग को भटकने से रोकेंगे ये 5 टिप्स, इधर-उधर नहीं घूमेगा आपका मन

    • स्ट्रेस मेनेजमेंट

    रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है जिससे व्यक्ति चिंता मुक्त होकर अच्छे से अपना काम कर पाता है।

    • मानसिक स्वास्थ्य

    मेडिटेशन करने ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसलिए रोजाना मेडिटेशन करना शुरु करें।

    • एजिंग

    कुछ शोध में इस बात का पता चला है कि रोजाना मेडिटेशन करने से एजिंग के साइड इफेक्ट्स कम होते हैं।

    • नींद न आने की समस्या

    रोजाना मेडिटेशन करने से नींद न आने की समस्या भी दूर होती है। जिस व्यक्ति को नींद आने की समस्या है उसे रोजाना कम से कम 20 मिनट मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।

    • निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है

    रोजाना कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन करने से व्यक्ति को निर्णय लेने में आसानी होती है। इससे निर्णायक क्षमता बढ़ती है।

    मेडिटेशन करने के कई स्वास्थ्य के लाभ भी है। रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है और तो और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

    यह भी पढ़ें: Parkinson Disease में राहत पहुंचा सकती है डांस और म्यूजिक थेरेपी, नई स्टडी में सामने आए सुकून देने वाले नतीजे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।