Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह की ये ड्र‍िंक है कमाल! 30 द‍िन में म‍िलेगा Zero Figure; सेहत को होंगे और भी कई फायदे

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 09:36 AM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती बन गई है। ऐसे में कुछ छोटे-छोटे तरीके हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। इन्हीं में से एक है ...और पढ़ें

    सुबह खाली पेट ये ड्र‍िंक पीने से सेहत को म‍िलेंगे कई फायदे। (Picture Courtesy: Freepik)
    सुबह खाली पेट ये ड्र‍िंक पीने से सेहत को म‍िलेंगे कई फायदे। (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. जीरा पानी में नींबू-नमक मिलाने से शक्तिशाली ड्रिंक बन जाता है।
    2. जीरा पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
    3. जीरा पानी शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारतीय रसोई में ऐसे कई मसाले मौजूद होते हैं जो खाने का स्‍वाद ताे बढ़ाते ही हैं। साथ ही वो हमारे सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। जीरा भी उन्‍हीं मसालों में से एक है। खाने में जब जीरे का तड़का लगाया जाता है तो इससे स्‍वाद दोगुना हो जाता है। इससे सेहत को म‍िलने वाले फायदों के बारे में आप नहीं जानते होंगे। ये पाचन को तो दुरुस्‍त रखता ही है। साथ ही ये वेट लॉस में भी सहायक है।

    इसके फायदे तब और बढ़ जाते हैं जब जीरा पानी में नींबू और एक चुटकी नमक म‍िलाकर प‍िया जाए। यह पानी शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और वजन घटाने में मदद करता है। आज हम आपको इसके ढेरों फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    डाइजेशन सुधारे

    जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूत बनाते हैं। जब इसमें नींबू और नमक मिलाया जाता है तो यह एसिडिटी, गैस और बदहजमी जैसी समस्याओं से राहत द‍िलाने का काम करते हैं। रोजाना ये ड्र‍िंक पीने से खाने को अच्‍छी तरह से पचाने में मदद म‍िलती है। कब्ज की समस्या से भी छुटकारा म‍िलता है।

    इम्‍युन‍िटी को बनाए मजबूत

    नींबू में विटामिन सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये इम्‍युन‍िटी को मजबूत बनाने का काम करती है। जब इसे जीरा पानी के साथ मिलाकर पिया जाता है तो शरीर को सर्दी-खांसी जैसी आम बीमारियों से बचाने में मदद म‍िलती है। अगर इसमें एक चुटकी नमक म‍िला लि‍या जाए तो इसके फायदे दोगुना हो जाते हैं। यह मिश्रण शरीर के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। अगर रोजाना इस ड्र‍िंक को ल‍े ल‍िया तो आपकी एनर्जी हमेशा बनी रहेगी।

    खबरें और भी

    वजन घटाने में मददगार

    अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो जीरा पानी में नींबू और नमक मिलाकर जरूर प‍िएं। इसे आप सुबह खाली पेट ही प‍िएं। यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करता है। इससे शरीर में तेजी से कैलोरी बर्न होती है। आपको बता दें क‍ि नींबू शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। वहीं नमक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखता है।

    शरीर को रखे हाइड्रेट

    नींबू और नमक वाला जीरा पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। गर्मियों के मौसम में अक्‍सर डि‍हाइड्रेशन की समस्‍या हो जाती है। ऐसे में ये एक बेहतर व‍िकल्‍प हो सकता है। आप एक्‍सरसाइज करने के बाद भी ये ड्रि‍ंक ले सकते हैं। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स तुरंत ऊर्जा देते हैं, जिससे थका हुआ महसूस नहीं होता है।

    ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

    ज‍िन्‍हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनके लिए यह ड्रिंक फायदेमंद हो सकती है। जीरा और नींबू शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। जबक‍ि नमक शरीर में सोडियम बैलेंस बनाए रखता है, जिससे बीपी कंट्रोल में रहता है।

    स्‍क‍िन के ल‍िए भी जरूरी

    जीरा पानी में नींबू और नमक म‍िलाकर पीते हैं तो ग्‍लोइंग स्‍क‍िन म‍िलती है। ये बालों को भी मजबूत बनाता है। नींबू का रस डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और ग्लोइंग बनी रहती है।

    ये है ड्र‍िंक बनाने का सही तरीका

    एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर रात भर के ल‍िए भिगो दें। सुबह इसे छानकर हल्का गुनगुना कर लें। इसमें एक चुटकी सेंधा नमक और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अच्छे से मिलाकर खाली पेट पी लें।

    यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह खाली पेट पी लें जीरा और नींबू का पानी, 30 दिनों में ही शरीर में दिखने लगेंगे 7 बदलाव!

    यह भी पढ़ें: अच्छी सेहत का राज है Japanese Secret Water, वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक मिलते हैं कई फायदे

    यह भी पढ़ें: दो महीने रोज सुबह खाली पेट पिएं 6 Healthy Shots, Weight Loss हो जाएगा आसान