Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोजाना पपीते के पत्तों का जूस पीने से होगा कई खतरनाक बीमारियों से बचाव, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 12:22 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि पपीते का पत्ता आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचा सकता है। दरअसल इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप भी यह ...और पढ़ें

    पपीते के पत्तों (Papaya leaves) का जूस पीने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    पपीते के पत्तों (Papaya leaves) का जूस पीने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. पपीते के पत्तों (Papaya Leaves) में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं।
    2. पपीते के पत्ते त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
    3. ये प्लेटलेट्स बढ़ाने और डेंगू से लड़ने में भी मदद करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पपीता तो आप सभी ने खाया होगा। पीले रंग का यह फल कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्ते (Papaya Leaves) भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जी हां, पपीते के पत्ते में भी कई विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इस आर्टिकल में हम इन्हीं फायदों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। आइए जानें पपीते के पत्ते के फायदों (Benefits of Papaya Leaves) के बारे में।

    ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद

    पपीते के पत्ते (Papaya Leaves) ब्लड शुगर लेवल कम करने में मददगार हो सकते हैं। ये पैनक्रियाज में इंसुलिन बनाने वाले सेल्स की रक्षा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    पाचन बेहतर होता है

    पपीते के पत्ते (Papaya Leaves) में पैपीन और फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इससे गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं और आपकी सेहत भी बेहतर होती है। फाइबर आंतों के लिए फायदेमंद होता है और पैपीन प्रोटीन के ब्रेकडाउन में मदद करता है। इसलिए पपीते के पत्ते पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं।

    Papaya leaves benefits

    यह भी पढ़ें: ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर स्किन को ग्लोइंग तक, Lauki Juice पीने से मिलेंगे ये 7 लाजवाब फायदे

    इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

    पपीते के पत्तों में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे सेल डैमेज कम होता है और इम्यून सिस्टम मौजूद होता है।

    खबरें और भी

    डेंगू से लड़ने में मददगार

    डेंगू होने पर व्यक्ति के प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। कुछ मामलों में प्लेटलेट्स की मात्रा काफी गिर जाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसे में पपीते के पत्ते प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए इनसे डेंगू से लड़ने में मदद मिलती है और रिकवरी भी जल्दी होती है।

    बालों के लिए फायदेमंद

    पपीते के पत्ते से बने हेयर मास्क बालों और स्कैल्प के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को हेल्दी बनाते हैं। इसलिए पपीते का पत्ता लगाने से बाल लंबे और घने होते हैं।

    सूजन कम करने में मदद मिलती है

    पपीते के पत्तों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इनमें पाए जाने वाले फ्लेवेनॉइड्स और पैपीन सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए पपीते के पत्ते सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    पपीते के पत्तों में विटामिन ए,सी और ई पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो स्किन डैमेज को कम करने में मदद करते हैं और ग्लोइंग स्किन पाने में सहायता करते हैं।

    यह भी पढ़ें: हमेशा थका हुआ महसूस करने के पीछे हो सकता है इन बीमारियों का हाथ, वक्त रहते करा लें इनकी जांच

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।