Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज सुबह उठकर पीएं Tulsi की पत्तियों का पानी, पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 07:04 PM (IST)

    तुलसी का पौधा हर घर में आसानी से मिल जाता है। पूजा-पाठ के अलावा इसका आयुर्वेद में भी काफी महत्व है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य को फायद ...और पढ़ें

    चाय-कॉफी नहीं, बल्कि तुलसी के पानी से करें दिन की शुरुआत (Picture Courtesy: Freepik)
    चाय-कॉफी नहीं, बल्कि तुलसी के पानी से करें दिन की शुरुआत (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।
    2. इसे पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और स्किन हेल्दी रहती है।
    3. यह सर्दी-जुकाम और फ्लू से बचने में भी मदद करता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Tulsi Water: तुलसी सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी महत्व रखती है। इसकी पत्तियों में ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसलिए आयुर्वेद में इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए दवा के तौर पर भी उपोग किया जाता है। तुलसी को अंग्रेजी में होली बेसिल (Holy Basil) के नाम से जाना जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोकर पीने से मिलने वाले फायदों (Tulsi Water Benefits) के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें तुलसी की पत्तियों का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

    शरीर को डिटॉक्स करता है

    Tulsi की पत्तियों को रातभर पानी में भिगाकर, सुबह पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इसलिए इसे पीने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इससे कील-मुहांसों को कम करने में मदद मिलती है और स्किन ग्लोइंग बनती है।

    यह भी पढे़ें: लहसुन का इन तरीकों से इस्तेमाल Diabetes के साथ High Cholesterol में भी है फायदेमंद

    पाचन दुरुस्त रहता है

    तुलसी का पानी पीने से पाचन से जुड़ी परेशानियों दूर होती हैं। दरअसल, तुलसी पेट की एसिडिटी को कम करती है और ब्लोटिंग व गैस से भी राहत दिलाती है। इसलिए तुलसी की पत्तियों को रातभर पानी में भिगाकर पीने से पाचन तंत्र को फायदा मिलता है।

    तनाव कम होता है

    हमारी आजकल की जीवनशैली के कारण हम आसानी से तनाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में स्ट्रेस को नियंत्रित करना बेहद जरूरी होता है। तुलसी की पत्तियों में एंटी-डिप्रेसेंट और एंटी-ऑक्सीओटिक गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका पानी पीने से तनाव कम होता है और आप रिलैक्स करते हैं।

    खबरें और भी

    ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

    इंसुलिन की कमी या उसका ठीक से इस्तेमाल न कर पाने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। तुलसी की पत्तियों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनसे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

    इम्यून सिस्टम की मजबूती

    तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिसे पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसलिए इससे संक्रमण और सीजन फ्लू का खतरा काफी कम होता है। इसलिए रोजाना तुलसी की पत्तियों का पानी पीना इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होती है।

    यह भी पढे़ें: Dry Fruits को इस तरह खाने से मिलेंगे सेहत को ढेरों फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।