Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon में इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर स्किन एलर्जी कम करने तक, जानें आंवला खाने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 11:10 AM (GMT+05:30)

    Monsoon Health Tips मानसून तपती धूप से राहत दिलाता है और इस मौसम में खाने का मजा भी दोगुना हो जाता है। लोगों को इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। ...और पढ़ें

    Monsoon Health Tips: मानसून में आंवला खाने के हैं हैरान करने वाले फायदे
    Monsoon Health Tips: मानसून में आंवला खाने के हैं हैरान करने वाले फायदे

    HighLights

    1. मानसून के मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया, फंगस और वायरस तेजी से फैलने लगते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
    2. बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और अन्य कई बीमारियों से लोग परेशान रहते हैं।
    3. बरसात में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करें।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम आते ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है। यह मौसम चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत दिलाता है। लेकिन मानसून सेहत संबंधी कई समस्याएं भी लेकर आता है। अगर आप इस मौसम में स्वस्थ रहेंगे, तो ही बारिश का लुत्फ उठा सकते हैं।

    बारिश के मौसम में कमजोर इम्युनिटी, संक्रमण, अपच जैसी कई बीमारियाों का सामाना करना पड़ता है। मानसून संबंधित इन समस्याओं को कम करने के लिए आपको अपने खानपान में बदलाव करना चाहिए। इस मौसम में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बेहद जरूरी है ताकि आप बीमारियों से बच सकें। इस मौसम में आंवला जरूर खाएं। आप इसे खाने में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आयुर्वेद में आंवला का इस्तेमाल सदियों से किया जाता है। इसका उपयोग जड़ी-बूटियों में भी किया जाता है। तो आइए जानते हैं, मानसून में आंवला खाने के क्या फायदे हैं।

    इम्युनिटी बूस्टर

    मानसून के मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया, फंगस और वायरस तेजी से फैलने लगते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और अन्य कई बीमारियों से लोग परेशान रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी इम्युनिटी पर घ्यान दें। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए आप अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करें। यह विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। जो बारिश के मौसम में आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है। जिससे आप सर्दी, फ्लू या अन्य संक्रमण से बच सकते हैं।

    स्किन के लिए फायदेमंद

    मानसून में ह्यूमिडिटी के कारण चकत्ते, मुंहासे और फंगल संक्रमण जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में अगर आप आंवला खाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण खून को साफ करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। जिससे आप बारिश के मौसम मे त्वचा से जुड़ी समस्या से राहत पा सकते हैं।

    खबरें और भी

    सांस संबंधी समस्या

    बरसात में सांस संबंधी समस्या बढ़ सकती है। इस मौसम में एलर्जी या अस्थमा से पीड़ित लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए। आंवला इन समस्याओं को कम कर सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, आंवला उनके लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    मानसून के मौसम में लोग खाने का भरपूर मजा लेते हैं। इस मौसम में स्नैक्स और मिठाइयां  ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए  खाने की ये सारी चीजें सेहत पर भारी पड़ सकती है। इससे रक्त शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आंवला आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसमें क्रोमियम होता है, जो इंसुलिन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया को बढ़ाता है और रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik