Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ ही आंखों को हेल्दी बनाएंगे अंडे, मानसून में इसे खाने के हैं और भी कई फायदे

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:30 AM (IST)

    अंडे यानी Eggs कई लोगों की डाइट का एक अहम हिस्सा होते हैं। आमतौर पर लोग इसे प्रोटीन का बढ़िया सोर्स होने की वजह से इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ह ...और पढ़ें

    मानसून में रोजाना अंडे खाने के फायदे (Picture Credit- Freepik)
    मानसून में रोजाना अंडे खाने के फायदे (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. अंडे हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं।
    2. प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह फायदेमंद होते हैं।
    3. खासतौर पर मानसून में इन्हें खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे सब हम सभी ने बचपन से ही यह कहावत सुनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर एक बढ़िया सुपरफूड है, जो आपकी सेहतमंद बनाने में मदद करता है। खासतौर पर मानसून में जब बीमारियां और संक्रमण लोगों को अपना शिकार बनाते हैं, ऐसे समय में अंडे आपको इस मौसम सुरक्षित रखते हैं।

    बरसात के दिनों में जब डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, डायरिया, कब्ज आदि जैसी बीमारियों का प्रकोप ज्यादा होता है, तब अंडे इससे बचने और लड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मानसून में अंडे खाने के गजब के फायदों के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  मानसून में बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर, तो संक्रमण से लड़ने में मदद करेगा नींबू हल्दी का पानी

    इम्युनिटी बढ़ाए

    मानसून के दिनों में अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से बीमारियां और संक्रमण लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। ऐसे में अंडे खाने से इम्युनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन डी होता है, जो इम्यून सेल फंक्शन को रेगुलेट करने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम का समर्थन करता है।

    प्रोटीन से भरपूर

    प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से अंडे मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत में मदद करते हैं। साथ ही प्रोटीन कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं से भी रक्षा कर सकता है और इस बरसात के मौसम में यह आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी मदद कर सकता है।

    खबरें और भी

    सेल डैमेज से बचाए

    अंडे में 'ल्यूटिन' और 'जेक्सैन्थिन' जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं और सूजन को भी कम करते हैं।

    आई हेल्थ में सुधार

    रोजाना अंडे खाने से आपकी आई हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकते हैं और उम्र से जुड़े मैक्यूलर डीजेनरेशन के खतरे को कम कर सकते हैं।

    बालों और नाखूनों को बनाए मजबूत

    चूंकि अंडे प्रोटीन के बहुत बेहतरीन स्रोत होते हैं, इसलिए वे त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। अंडे बायोटिन, विटामिन बी12 और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ बालों और नाखूनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    वेट मैनेजमेंट में मददगार

    अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, अंडों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन ज्यादा होता है, जो वेट मैनेजमेंट के लिए इसे एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

    एनीमिया से बचाए

    इन सभी फायदों के अलावा अंडे आयरन का भी अच्छा स्रोत होते हैं, जिसकी वजह से इसे डाइट में शामिल करने से एनीमिया को रोकने और हेल्दी रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें-  गुणों का भंडार हैं Sunflower Seeds, एक बार डाइट में कर लिया शामिल तो कभी नहीं होगा अफसोस

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।