Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Papaya Benefits: वजन कम करने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, सुबह खाली पेट पपीता खाने के हैं शानदार फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 23 May 2023 10:37 AM (IST)

    Papaya Benefits पपीता सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं लेकिन इसे र ...और पढ़ें

    Papaya Benefits: सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे हैरान कर देंगे आपको
    Papaya Benefits: सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे हैरान कर देंगे आपको

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Papaya Benefits: फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इन्हीं फलों में से एक है पपीता। यह स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, साथ ही यह हार्ट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

    अगर आप नियमित रूप से पपीता खाते हैं, तो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। इसे खाली पेट खाने से शरीर को ज्यादा लाभ हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं, रोजाना सुबह पपीता खाने के क्या फायदे हैं।

    पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

    रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जिससे आप पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए पका पपीता किसी वरदान से कम नहीं है।

    इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। यह एसिडिटी और अपच की समस्या को कम करने में भी मददगार है।

    वजन कम करने में मददगार

    वजन कम करने के लिए भी आप नियमित रूप से पपीता खा सकते हैं। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और आप ओवरईटिंग से भी बचे रहेंगे।

    खबरें और भी

    इम्यूनिटी को बूस्ट करता है

    पपीता विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। जिससे आप कई तरह की और बीमारियों से बच सकते हैं। सुबह खाली पपीता खाने से बॉडी डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    पपीते में मौजूद फाइबर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। रोज सुबह पपीता खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बच सकते हैं।

    स्किन को हेल्दी रखने में मददगार

    खाली पेट पपीता खाना सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को हेल्दी रखने में सहायक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik