विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौ बीमारियों का एक इलाज है लाल-लाल दानों वाला अनार, रोजाना खाएं और पाएं बेमिसाल फायदे

Published: Fri, 11 Oct 2024 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2024 07:34 AM (IST)

अ से अनार तो बचपन में पढ़ा होगा लेकिन इससे होने वाले फायदों के बारे में आज भी कम लोग ...और पढ़ें

रोजाना अनार खाने के फायदे (Picture Credit- Frrepik)
रोजाना अनार खाने के फायदे (Picture Credit- Frrepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अनार को फ्रूट ऑफ पैराडाइज कहा जाता है। ये नेचुरली स्वीट होता है और ढेर सारे एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन, मिनरल और फ्लेवोनॉयड से भरपूर होता है। अनार का इस्तेमाल कई प्रकार की स्मूदी, कस्टर्ड या डेजर्ट बनाने में किया जाता है क्योंकि ये किसी भी डिश को एक स्वीट क्रंच देता है जिसे सभी पसंद करते हैं। शरीर के कई सिस्टम के लिए अनार के अलग अलग फायदे हैं जिसके कारण इसे एक सुपरफूड माना जाता है। इसीलिए हर दिन एक अनार खाने से शरीर को कई रूप में फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि हर दिन एक अनार खाने के क्या हैं फायदे –

एंटी एजिंग

अनार में केराटिनोसाइट पाए जाते हैं। केराटिन सेल्स कॉलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और स्किन को इलास्टिक बनाते हैं। हर दिन एक अनार खाने से स्किन की टोन बेहतर होती है जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है। ये हाइपरपिगमेंटेशन और एजिंग के स्पॉट्स को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें- Black Coffee से करते हैं दिन की शुरुआत, तो आपको पता होने चाहिए इसके फायदे-नुकसान

गट हेल्थ

अनार में फायदेमंद बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो गट में गुड बैक्टीरिया के ग्रोथ को प्रमोट करते हैं। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण जो सेल डैमेज से बचाते हैं। अनार के बीज में मौजूद फाइबर गट के लिए प्रोबायोटिक का काम करते हैं जिससे बॉवेल मूवमेंट सुचारू रूप से संचालित होता है और पाचन शक्ति बढ़ती है।

इम्युनिटी

अनार में प्यूनिक अलागिंस नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है जो एक बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट है। ये एंटी ऑक्सीडेंट एक बेहतरीन एंटी इन्फ्लेमेटरी एजेंट भी है जिसके कारण ये कई क्रॉनिक बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और स्वास्थ्य बेहतर बनी रहती है।

हार्ट हेल्थ

अनार ब्लड फ्लो में सुधार लाता है जिससे क्लॉग आर्टरी अनब्लॉक होती है। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल कम करता है और प्लाक बिल्ड अप को भी ख़त्म करता है जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी बनी रहती है।

वेट लॉस

फाइबर से भरपूर अनार खाने के बाद भूख कम लगती है और मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-  रोजाना घी में मिलाकर खाएंगे खजूर तो मिलेगा दोगुना लाभ, खूबसूरती बढ़ने के साथ ही सेहत की भी होगी देखभाल

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।