विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Garlic Benefits: रोजाना लहसुन की दो कलियां करेंगी आपके स्वास्थ्य में अनोखा बदलाव, जानें कैसे

By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
Published: Sun, 16 Jul 2023 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2023 07:26 AM (IST)

खाने में इस्तेमाल होने वाला लहसुन न सिर्फ हमारे भोजन के स्वाद को बढ़ता है बल्कि हमारी सेहत को कई ...और पढ़ें

सेहत के लिए लहसुन के 5 फायदे
सेहत के लिए लहसुन के 5 फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Benefits: लहसुन सदियों से हमारी रसोई का हिस्सा रहा है। यह हमारे खाने के ज़ायके को बढ़ाने के साथ-साथ हमें कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी देता है। यह फॉस्फोरस, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर है। लहसुन में विटामिन सी, के, फॉलेट, नियासिन और थायमिन भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अपने जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह औषधि के रूप में काम करता है। आमतौर पर खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो ये ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं लहसुन के कुछ फायदे-

  • लहसुन खाने से हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ को आसानी से साफ हो जाते हैं। या फिर हम कह सकते हैं कि लहसुन पेट साफ करने काफी कारगर है। इसके सेवन से पेट संबंधित बीमारियां भी नहीं होती हैं।
  • हार्ट से जुड़ी परेशानियों के लिए भी लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से खून का जमाव कम होता है और हार्ट अटैक का खतरा टलता है। आप लहसुन और शहद के मिश्रण का सेवन रोजाना कर सकते हैं।
  • अगर आपको पेट संबंधित बीमारियां हैं, तो लहसुन का सेवन करें। ये हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ को आसानी से बाहर निकालने का काम करता है और पेट को साफ करता है।
  • लहसुन में हाई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके शरीर में किसी भी ऑक्सीडेटिव क्षति को रोकने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट गुण डेमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं।
  • सर्दी के मौसम में लहसुन का सेवन सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्‍थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं के इलाज में मददगार साबित होता है। इससे सांस से संबंध‍ित बीमारियों की रोकथाम हो सकती है।
  • कब्ज की समस्या के लिए लहसुन रामबाण है। ये आपके डाइजेस्टिव सिस्‍टम को सही रखने में मदद करता है। अगर आपको कब्‍ज की दिक्‍कत है, तो खाली पेट लहसुन की कलियां चबाएं। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा और कब्ज की परेशानी से निजात मिलेगी।
  • लहसुन में सेलेनियम होता है। जो इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करता है। इसमें भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जिससे स्‍पर्म क्‍वालिटी की गुणवत्ता बढ़ती है। ये पुरुषों के मेल हार्मोन के स्‍तर को ठीक रखने मदद करता है। इससे पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिस्‍फंक्‍शन दूर होता है।
  • दांत के दर्द में लहसुन काफी फायदेमंद है। भुने लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik