Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of hummus: हुमस खाने के इतने फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन वजहों से करें डाइट में शामिल

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 07:35 AM (IST)

    आपने अक्सर डिप के तौर पर हुमस खाया होगा। यह एक तरह की चटनी होती है जिसे आमतौर पर पीटा ब्रेड बिस्किट फलाफल पिज्जा फ्राइज आदि के साथ खाया जाता है। यह खा ...और पढ़ें

    क्या आप जानते हैं हुमस खाने के फायदे
    क्या आप जानते हैं हुमस खाने के फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of hummus: आपने हुमस का नाम जरूर सुना होगा। ये एक तरह का डिप है, जो हमारे देश में काफी जल्दी लोकप्रिय हो रहा है। अक्सर आपने पिज्जा, फ्राइज आदि के साथ डिप खाई होगी। वैसे ही हुमस भी एक तरह का डिप है, जिसे काबुली चने, तिल, नींबू क रस आदि मिलाकर बनाया जाता है। हुमस को आप पीटा ब्रेड, बिस्किट, फलाफल आदि के साथ डिप यानी चटनी को तौर पर खा सकते हैं।

    हुमस डिप खाने में टेस्टी और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, फोलेट, फास्फोरस, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं। आइए जानते हैं हुमस खाने के अनेक फायदे-

    यह भी पढ़ें- स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है जिंक, इन लक्षणों से करें इसकी कमी की पहचान

    पोषक तत्वों से भरपूर

    हुमस कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें मुख्य तौर पर चना होता है, जो प्लांट बेस्ड प्रोटीन है। वीगन और वेज लोगों के लिए प्रोटीन का ये अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन दुरुस्त रखता है।

    दिल को दुरुस्त रखें

    हुमस में मौजूद तिल में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। मोनोसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर हुमस दिल से जुड़ी बीमारियों को शरीर से कोसो दूर रखता है। इसमें अलावा इसमें मौजूद चना हार्ट हेल्थ को दुरुस्त बनाएं रखता है।

    शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद

    हुमस में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता। इसके सेवन से इंसुलिन और शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हैं।

    खबरें और भी

    वजन नियंत्रित रखें

    हुमस में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

    ग्लूटन फ्री

    हुमस डेयरी और ग्लूटन फ्री होता है, इसलिए ये उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें लैक्टोस और नट्स से एलर्जी होती है।

    यह भी पढ़ें- अमरूद ही नहीं इनकी पत्तियां भी हैं गुणकारी, जानें इसकी चाय पीने के चमत्कारी फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik