Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिमाग शांत करने के साथ ही अन्य कई लाभ भी पहुंचाता है मेडिटेशन, जानें इसके कुछ फायदे

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 08:34 AM (IST)

    रोज की भागदौड़ भरी लाइफ में अक्सर हम अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना भूल जाते हैं। इसके कारण हमें तनाव एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियों का सामना भ ...और पढ़ें

    रोजाना मेडिटेशन करने के फायदे (Picture Credit- Freepik)
    रोजाना मेडिटेशन करने के फायदे (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेडिटेशन एक ऐसी क्रिया है, जिसमें आप ध्यानमग्न हो कर शांति से बैठते हैं और अपने अंदर झांकने की और अपने उथल-थल मन को शांत करने की कोशिश करते हैं। मेडिटेशन करने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन आम तरीका नेचर में बैठकर लंबी गहरी सांसें लेकर शांति से मेडिटेट करना है, जिससे प्रकृति से जुड़ने के साथ ही व्यक्ति अपने अंदर शांति और स्थिरता की खोज कर सकता है। कुछ लोग ओम के उच्चारण के साथ भी मेडिटेशन करते हैं।

    रोज की भागदौड़ और काम के बोझ के चलते लोग अक्सर मानसिक समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में मेडिटेशन इन समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मदद करता है। आपके मन को शांत करने के साथ ही कई सारे फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं मेडिटेशन के कुछ फायदे-

    यह भी पढ़ें- Dengue के प्रकोप से करना चाहते हैं अपनों का बचाव, तो घर के आसपास मच्छर पनपने के रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके

    • मेडिटेशन आपको वर्तमान में जीने के लिए प्रेरित करता है।
    • ये आपको अपने आसपास के प्रति और भी सजग और जागरूक बनाता है।
    • इससे कल्पनाशक्ति बढ़ती है जिससे क्रिएटिविटी भी बढ़ती है।
    • ये दिमाग को डीक्लटर करता है। इसका मतलब ये हुआ कि मेडिटेशन करने से दिमाग में आ रहे अनायास फिजूल के विचार को ये खत्म कर के अच्छी और पॉजिटिव बातों की तरफ फोकस करता है।
    • मेडिटेशन से स्ट्रेस, एंग्जायटी और तमाम स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
    • ये व्यवहार में संयम बढ़ाता है और बातों को शांति से ध्यान से देखने सुनने की क्षमता भी बढ़ाता है।
    • मेडिटेशन करने से अच्छी नींद आती है।
    • ये आपको अपने वातावरण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञ होना सिखाता है और आप धीमी गति से इन छोटी-छोटी लेकिन गूढ़ बातों को समझने लगते हैं।
    • ये आपको अपने साथ दूसरों की भी अच्छाई पर फोकस करना सिखाता है जिससे आप सेल्फ लव और दूसरों के प्रति प्रेम भावना से देखते हैं और पहले से अधिक खुश रहते हैं।
    • तनाव भरी स्थिति में ये आपको अपने दिमाग के काम सेंटर यानी शांति के बिंदु को पकड़ना सिखाता है जिससे ये ऐसे में खुद को शांति से हैंडल करना भी सिखाता है।

    यह भी पढ़ें- पैरों में दिखने वाले ये लक्षण करते हैं Thyroid बढ़ने का इशारा, अनदेखा करना पड़ सकता है सेहत पर भारी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी