Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चमत्कारी गुणों का खजाना है Moringa, डाइट में शामिल करने से महिलाओं को मिलते हैं अनगिनत फायदे

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 11:57 AM (IST)

    मोरिंगा ढेर सारे गुणों से भरपूर होने की वजह से सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। इसके फलियां पत्तियां और फूल स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। ...और पढ़ें

    महिलाओं के लिए मोरिंगा के फायदे (Picture Credit- Freepik)
    महिलाओं के लिए मोरिंगा के फायदे (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. मोरिंगा कई वजहों से लोगों की डाइट का हिस्सा होता है।
    2. इसकी फलियां, पत्तियां और फूल स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं।
    3. इसे नियमित रूप से खाने से महिलाओं को अनगिनत फायदे मिलते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मोरिंगा (Moringa) कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। इसकी फलियों, पत्तों और फूलों के इस्तेमाल से कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। अपने चमत्कारी गुणों की वजह से इसे 'जीवन का वृक्ष' भी कहा जाता है। विटामिन, अमीनो एसिड और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से इसे खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर महिलाओं के लिए यह कई मायनों में गुणकारी माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट इसे खाने से कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे महिलाओं के लिए मोरिंगा के कुछ फायदे-

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में Ice Apple खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, स्किन से लेकर बालों तक को मिलता है लाभ

    हड्डियों को मजबूत बनाए

    अक्सर 30 के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में मोरिंगा इन्हें मजबूती देने में मदद कर सकता है। इसमें दूध से करीब 17 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होने की वजह से मोरिंगा हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है।

    वजन मैनेजमेंट में सहायक

    इन दिनों कई महिलाएं अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं। ऐसे में मोरिंगा वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है। यह फैट के टूटने में मदद करता है, जिससे लिपोलिसिस के रूप में जाना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है।

    लिबिडो को बढ़ाए

    मोरिंगा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे यह प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद जिंक सहनशक्ति और हेल्दी लिबिडो को बढ़ाता है।

    लेक्टेशन बढ़ाए

    ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए भी मोरिंगा काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, बीटा-कैरोटीन और जरूरी अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्तनपान में योगदान कर सकता है।

    हार्मोन्स को संतुलित करे

    मोरिंगा में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इस तरह मोरिंगा हार्मोन्स को संतुलित करने में मददगार माना जाता है।

    पीरियड क्रैम्प्स में मददगार

    कई महिलाओं हर महीने पीरियड्स की वजह से होने वाले क्रैम्प्स से भी परेशान रहती हैं। ऐसे में अपनी डाइट में मोरिंगा को शामिल करने से इन पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत मिल सकती है। पीरियड्स के दौरान मोरिंगा की चाय पीने से दर्द से राहत मिल सकती है।

    खबरें और भी

    त्वचा को चमकदार बनाए

    सेहत के साथ-साथ मोरिंगा त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए कोलेजन निर्माण को बढ़ावा दे सकता है। कोलेजन एक प्रोटीन है, जो त्वचा की लोच बढ़ाता है और इसे चमकदार बनाता है।

    यह भी पढ़ें-   सिर्फ दिल का ही नहीं, पूरी सेहत का ख्याल रखता है Pista, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।